Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

तिरुवीर और ऐश्वर्या राजेश की अपकमिंग फिल्म के टाइटल से उठा पर्दा, मेकर्स बोले- 'इसमें होगा इमोशंस का तूफान'

Tollywood, Entertainment, Actor, Actress, Cinema, Movie, Telugu Films, Aishwarya Rajesh, Thiruveer, Oh Sukumari
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हैदराबाद , 03 Dec 2025

Last updated on: Dec 03, 2025, 18:03 IST

तेलुगु सिनेमा में इन दिनों नई कहानियों और नए चेहरों को लेकर उत्सुकता बढ़ती जा रही है। दर्शक अब सिर्फ बड़े बजट या बड़े सितारों की फिल्मों पर ही नहीं, बल्कि अच्छी कहानी और दमदार प्रस्तुतिकरण वाली फिल्मों पर भी ध्यान दे रहे हैं। इसी बीच, निर्देशक भरत दर्शन की पहली फिल्म को लेकर उत्साह बन चुका है।  

लंबे समय से 'प्रोडक्शन नंबर 2' के नाम से पहचानी जा रही इस फिल्म का अब आधिकारिक तौर पर टाइटल का खुलासा हो गया है; फिल्म का नाम 'ओ…! सुकुमारि' रखा गया है। यह नाम सामने आते ही फिल्म को लेकर लोगों में उत्सुकता बढ़ गई है। फिल्म का नाम घोषित करते हुए निर्माण कंपनी गंगा एंटरटेनमेंट्स ने सोशल मीडिया के एक्स हैंडल पर एक पोस्ट किया। 

पोस्ट में लिखा, ''एंटरटेनमेंट की चमक और इमोशंस के तूफान को महसूस करने के लिए हो जाए तैयार, क्योंकि फिल्म 'ओ…! सुकुमारि' आने वाली है। फिल्म में तिरुवीर और ऐश्वर्या राजेश लीड रोल में नजर आएंगे और इसका निर्देशन भरत दर्शन कर रहे हैं।'' फिल्म के मुख्य अभिनेता तिरुवीर ने 'द ग्रेट प्री वेडिंग शो' जैसी हिट फिल्म से दर्शकों का खूब ध्यान खींचा था। 

इस बार भी उनके किरदार को लेकर दर्शकों में काफी उम्मीदें हैं। वहीं अभिनेत्री ऐश्वर्या राजेश अपनी दमदार और सशक्त भूमिकाओं के लिए जानी जाती हैं। वह इस साल की सफल फिल्म 'संक्रांतिकी वस्तुन्नम' में नजर आई थीं और अब 'ओ..! सुकुमारि' में उनका अलग अंदाज देखने को मिलने वाला है।

निर्देशक भरत दर्शन के लिए यह फिल्म बेहद खास है, क्योंकि यह उनका पहला निर्देशन है। अब तक फिल्म को 'प्रोडक्शन नंबर 2' कहा जा रहा था, लेकिन नाम घोषित होने के साथ ही फिल्म की पहचान और ज्यादा मजबूत हो गई है। बताया जा रहा है 'ओ..! सुकुमारि' में हास्य और भावनाएं दोनों का मिश्रण देखने को मिलेगा। 

माना जा रहा है कि फिल्म की कहानी आम दर्शकों को आसानी से जोड़ लेगी, क्योंकि इसमें रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी सरल लेकिन प्रभावशाली घटनाएं दिखाई देने वाली हैं। सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि फिल्म की शूटिंग 19 नवंबर को शुरू हो चुकी है। इसे तेलुगु के साथ-साथ तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।

 

Tags: Tollywood , Entertainment , Actor , Actress , Cinema , Movie , Telugu Films , Aishwarya Rajesh , Thiruveer , Oh Sukumari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD