Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू

 

बीजेपी पंजाब ने राज्य चुनाव आयुक्त से की मुलाकात

निष्पक्ष सरकारी मशीनरी व पूरे चुनाव की वीडियोग्राफी की मांग

Dr Subhash Sharma, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Punjab, Vineet Joshi, Sanjeev Vashisht
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 03 Dec 2025

Last updated on: Dec 03, 2025, 17:04 IST

भारतीय जनता पार्टी पंजाब के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज डॉ. जगमोहन सिंह राजू (सेवानिवृत्त IAS), महासचिव बीजेपी पंजाब के नेतृत्व में पंजाब राज्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने बीजेपी पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा द्वारा लिखित पत्र सौंपा, जिसमें आगामी ज़िला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के लिए सरकारी मशीनरी की पूर्ण निष्पक्षता सुनिश्चित करने और संपूर्ण चुनावी प्रक्रिया की अनिवार्य वीडियोग्राफी करने के निर्देश जारी करने की मांग की गई।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे: प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सुभाष शर्मा, जस्मीन संधेवालिया, प्रदेश सचिव संजीव खन्ना, भानु प्रताप, प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष सुखविंदर सिंह गोल्डी, प्रदेश संयोजक (लीगल सेल) एन.के. वर्मा, प्रदेश मीडिया प्रमुख विनीत जोशी, तथा वरिष्ठ बीजेपी नेता बिबी परम् पाल कौर और पूर्व डी जी पी  परम्‍दीप सिंह गिल। आयुक्त को सौंपे गए पत्र में अश्वनी शर्मा ने गंभीर चिंता जताई कि कई रिटर्निंग अधिकारी और पुलिस अधिकारी कथित तौर पर आप सरकार के दबाव में काम कर रहे हैं, जिसके चलते विपक्षी उम्मीदवारों द्वारा नामांकन दाखिल करने में बाधाएं और हस्तक्षेप किया जा रहा है। 

पत्र में ज़ोर देकर कहा गया कि सभी उम्मीदवारों को बिना किसी रुकावट के नामांकन दाखिल करने की अनुमति दी जाए और लोकतांत्रिक प्रक्रिया की सुरक्षा के लिए अधिकारियों की निष्पक्षता सुनिश्चित की जाए। शर्मा ने पहले हुए स्थानीय निकाय चुनावों का भी उल्लेख किया, जिनमें राज्य के कुछ अधिकारियों पर सत्ताधारी दल के इशारों पर भाजपा और विपक्षी उम्मीदवारों को नामांकन दाखिल करने से रोकने के आरोप लगे थे।

पत्र में एक हालिया घटना का भी जिक्र था जिसमें भाजपा मजरी मंडल अध्यक्ष श्री गुरप्रीत सिंह को एस एच ओ  अजय परोचा द्वारा कथित रूप से धमकी दी गई कि अगर भाजपा उम्मीदवारों ने नामांकन भरने की कोशिश की तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से यह भी मांग की कि नामांकन दाख़िले, जांच, वापसी, मतदान, मतगणना और परिणाम घोषणा — इन सभी चरणों की अनिवार्य वीडियोग्राफी कराई जाए। 

बीजेपी के अनुसार, पूरे चुनाव की वीडियोग्राफी न केवल पारदर्शिता बढ़ाएगी बल्कि अधिकारियों द्वारा किसी भी दुरुपयोग पर रोक लगाएगी और किसी विवाद या जांच की स्थिति में ठोस साक्ष्य उपलब्ध कराएगी। प्रतिनिधिमंडल ने अनुरोध किया कि डेरा बसी, खरड़ और माजरी की पंचायत समिति के चुनाव मोहाली ज़िला परिषद और पंचायत समिति के चुनावों के साथ ही कराए जाएँ, ताकि दोहरी प्रशासनिक मेहनत, अनावश्यक वित्तीय व्यय और ज़िले के कामकाज में बार-बार होने वाले व्यवधान से बचा जा सके।

बीजेपी नेतृत्व ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव लोकतंत्र की नींव हैं और इन्हें डर, दबाव या सरकारी संस्थाओं के दुरुपयोग से कमजोर नहीं होने दिया जा सकता। पार्टी ने चुनाव आयोग से तुरंत कदम उठाते हुए सरकारी अधिकारियों की पूर्ण निष्पक्षता सुनिश्चित करने की अपील की, ताकि पंजाब में होने वाले आगामी ज़िला परिषद व पंचायत समिति चुनाव पारदर्शी, निष्पक्ष और सुचारू रूप से सम्पन्न हो सकें।

 

Tags: Dr Subhash Sharma , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Punjab , Vineet Joshi , Sanjeev Vashisht

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD