Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

आईसीजी और फिलीपींस के तटरक्षक बल ने मनीला में पहली वार्षिक द्विपक्षीय बैठक की

Military, Indian Coast Guard, ICG, Philippine Coast Guard, PCG
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मनीला , 02 Dec 2025

Last updated on: Dec 03, 2025, 15:29 IST

भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) और फिलीपींस के तटरक्षक बल (पीसीजी) ने 22 अगस्त, 2023 को हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन (एमओयू) के प्रावधानों के तहत 02 दिसंबर, 2025 को राजधानी मनीला में अपनी पहली वार्षिक द्विपक्षीय बैठक आयोजित की। दोनों पक्षों ने हाल के जहाज दौरों, पेशेवर आदान-प्रदान और दोनों तटरक्षक बलों की सहकारी गतिविधियों की समीक्षा की। 

इसके अलावा आपसी सहभागिता बढ़ाने और परिचालन समन्वय को विस्तार देने के उद्देश्य से संयुक्त कार्यक्रमों को गति प्रदान करने पर सहमति व्यक्त की गई। यह सहयोग भारत की एक्ट ईस्ट नीति के साथ-साथ क्षेत्रीय समुद्री गतिविधियों जैसे कि क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा एवं विकास (सागर) और हिंद-प्रशांत महासागर पहल (आईपीओआई) से गहराई से जुड़ा है, जो मिलकर एक सुरक्षित, संरक्षित व स्थिर समुद्री वातावरण को प्रोत्साहित करते हैं।

बैठक के दौरान समुद्री खोज एवं बचाव, समुद्री कानून प्रवर्तन, समुद्री प्रदूषण रोधी कार्रवाई तथा क्षमता निर्माण सहित कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग को और सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया गया। बैठक की सह-अध्यक्षता आईसीजी कमांडर (पूर्वी समुद्र तट) अपर महानिदेशक डॉनी माइकल और ऑपरेशन के उप कमांडेंट (पीसीजी) वाइस एडमिरल एडगर एल यबानेज ने की। 

दोनों देशों के बीच बढ़ता सहयोग व्यापक भारत-फिलीपींस रणनीतिक साझेदारी का एक महत्वपूर्ण घटक है, जो हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता एवं सतत समुद्री शासन में योगदान देता है। दोनों तटरक्षकों ने नियमित संस्थागत संवाद, प्रशिक्षण कार्यक्रमों, सर्वोत्तम कार्य प्रणालियों के आदान-प्रदान और जहाजी यात्राओं के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। 

इस तथ्य पर बल दिया गया है कि ऐसे निरंतर संवाद आपसी विश्वास को मजबूत करते हैं और परिचालन तालमेल को नई गति प्रदान करते हैं। यह बैठक भारत और फिलीपींस के उस साझा संकल्प को भी रेखांकित करती है, जिसके तहत दोनों देश क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा, संरक्षा एवं पर्यावरणीय स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए मैत्री और सहयोग की भावना के साथ मिलकर कार्य करने हेतु प्रतिबद्ध हैं।

 

Tags: Military , Indian Coast Guard , ICG , Philippine Coast Guard , PCG

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD