Sunday, 14 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

किशोर तिरुमाला की आने वाली फिल्म में मेरे किरदार के नाम में ही है अलग एनर्जी : डिंपल हयाती

Tollywood, Entertainment, Actor, Actress, Cinema, Movie, Telugu Films, Dimple Hayathi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हैदराबाद , 02 Dec 2025

Last updated on: Dec 03, 2025, 12:14 IST

निर्देशक किशोर तिरुमाला की आने वाली फिल्म 'भारत महासयुलाकु विग्न्याप्ति' को लेकर टॉलीवुड के फैंस काफी उत्सुक हैं। इसमें दमदार एक्शन और कॉमेडी का तड़का देखने को मिलेगा। वहीं अभिनेता रवि तेजा अपने नए अंदाज से दर्शकों को प्रभावित करते दिखेंगे।  इस बार कहानी में दो प्रमुख महिला किरदार भी हैं, जो फिल्म की रोमांचक और मनोरंजन को और मजबूत बनाते हैं। 

एक इवेंट में फिल्म का नया गाना 'बेला बेला' लॉन्च किया गया। इस गाने को रवि तेजा और आशिका रंगनाथ पर फिल्माया गया। इस इवेंट में अभिनेत्री डिंपल हयाती ने अपने किरदार और फिल्म के अनुभव के बारे में बातें कीं। डिंपल ने कहा, ''मैंने लंबे समय बाद एक ऐसा किरदार निभाया है जो मेरे लिए बहुत खास है। मेरा किरदार फिल्म में बालमणि नाम का है। 

ये नाम ही कुछ खास ऊर्जा और प्रभाव देता है।''उन्होंने निर्देशक किशोर तिरुमाला को इसका श्रेय दिया और कहा कि उन्होंने ही बालमणि को इस तरह के प्रभावशाली और यादगार रूप में बनाया। डिंपल हयाती ने बताया कि उन्होंने पहले ग्लैमरस और स्टाइलिश किरदार निभाए हैं, लेकिन इस बार का उनका रोल बिल्कुल अलग है। 

उन्होंने कहा, "बालमणि एक अनोखा और बिल्कुल हटकर रोल है। इस बार दर्शकों को कुछ नया और अलग देखने को मिलेगा।"गाने 'बेला बेला' की तारीफ करते हुए डिंपल ने कहा कि यह गाना बहुत खूबसूरत और आकर्षक है। यह गाना रवि तेजा और आशिका रंगनाथ पर फिल्माया गया है। डिंपल ने आशिका रंगनाथ के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में भी बात की। 

उन्होंने कहा कि अक्सर लोग मानते हैं कि अगर किसी फिल्म में दो हीरोइन होंगी तो उनके बीच टकराव होगा, लेकिन उन्होंने आशिका के साथ सेट पर खूब मस्ती की। आशिका बेहतरीन अभिनेत्री हैं और उनके साथ काम करना सुखद अनुभव रहा।फिल्म 'भारत महासयुलाकु विग्न्याप्ति' को सुधाकर चेरुकुरी प्रोड्यूस कर रहे हैं और इसे एसएलवी सिनेमा के बैनर तले प्रस्तुत किया जा रहा है। 

फिल्म में रवि तेजा के साथ डिंपल हयाती और आशिका रंगनाथ मुख्य महिला किरदारों में हैं।इनके अलावा, फिल्म में सुनील, सत्‍या, वेन्नेला किशोर, सुधाकर और मुरलीधर जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का कथानक एक्शन और कॉमेडी का मिश्रण है, जो दर्शकों को हंसी के साथ-साथ रोमांच का अनुभव भी देगा।

 

Tags: Tollywood , Entertainment , Actor , Actress , Cinema , Movie , Telugu Films , Dimple Hayathi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD