Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

विश्व एड्स दिवस 2025 : भारत ने एचआईवी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की, नड्डा ने बताया- 2030 तक लक्ष्य पूरा कर लेंगे

Jagat Prakash Nadda, JP Nadda, BJP, Bharatiya Janata Party, World AIDS Day 2025
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 01 Dec 2025

Last updated on: Dec 02, 2025, 13:12 IST

विश्व एड्स दिवस के मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने सोमवार को विज्ञान भवन में राष्ट्रीय समारोह का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत एचआईवी को सार्वजनिक स्वास्थ्य खतरे के रूप में पूरी तरह खत्म करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और 2030 तक सभी वैश्विक लक्ष्य हासिल कर लेगा।

नड्डा ने बताया कि पिछले 14 साल में भारत में नए एचआईवी संक्रमणों में 48.7 फीसदी, एड्स से होने वाली मौतों में 81.4 फीसदी और मां से बच्चे में संक्रमण में 74.6 फीसदी की कमी आई है। टेस्टिंग का दायरा 2020-21 के 4.13 करोड़ से बढ़कर 2024-25 में 6.62 करोड़ तक पहुंच गया है। इलाज ले रहे मरीजों की संख्या 14.94 लाख से बढ़कर 18.60 लाख हो गई है। 

वायरल लोड टेस्टिंग भी 8.90 लाख से बढ़कर 15.98 लाख तक पहुंची है। ये आंकड़े दुनिया के औसत से कहीं बेहतर हैं। नए संक्रमणों में भारत ने 35 फीसदी कमी की है, जबकि दुनिया में यह 32 फीसदी है। एड्स से मौतों में कमी भारत में 69 फीसदी है, जो वैश्विक 37 फीसदी से लगभग दोगुनी है। मंत्री ने कहा कि भारत में अब 88 फीसदी मरीजों को इलाज मिल रहा है और 97 फीसदी मरीजों में वायरस पूरी तरह दबा हुआ है। 

एचआईवी के बारे में जागरूकता 85 फीसदी तक पहुंच गई है। उन्होंने भारतीय दवा कंपनियों की तारीफ करते हुए कहा कि सस्ती और अच्छी दवाएं पूरी दुनिया को मुहैया कराकर भारत मानवता की सेवा कर रहा है। नड्डा ने बताया कि अब हर जिले के हर सब-डिवीजन में एआरटी सेंटर खुल चुके हैं, जिससे इलाज आसान हुआ है। हालांकि, टीबी के साथ एचआईवी का को-इन्फेक्शन और दवाएं नियमित न लेने की समस्या अभी भी बाकी है, इसके लिए ज्यादा काउंसलिंग और कम्युनिटी सपोर्ट की जरूरत है। 

2017 में बना एचआईवी/एड्स एक्ट भेदभाव रोकने और मरीजों के अधिकारों की रक्षा कर रहा है। समारोह में केंद्रीय मंत्री ने तीन थीम वाली नेशनल मल्टीमीडिया कैंपेन शुरू की – युवाओं में जागरूकता, मां-बच्चे में संक्रमण खत्म करना और स्टिग्मा-भेदभाव मिटाना। साथ ही संकल्पक का सातवां संस्करण, इंडिया एचआईवी एस्टिमेट्स 2025, रिसर्च कम्पेंडियम और युवाओं के लिए नया डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘ब्रेकफ्री’ भी लॉन्च किया, जहां गोपनीय तरीके से जोखिम जांच, टेस्टिंग और इलाज की जानकारी मिलेगी।

प्रदर्शनी में नागालैंड का सिटी बार्न यूथ स्पेस और मुंबई का फास्ट-ट्रैक सिटी मॉडल जैसे नए प्रयोग दिखाए गए। मंत्री ने एनएसीओ के तीन वरिष्ठ विशेषज्ञों और दो एचआईवी पॉजिटिव व्यक्तियों को सम्मानित किया, जिन्होंने अपनी जिंदगी की कहानी सुनाकर सबको प्रेरित किया। स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने कहा कि एचआईवी के खिलाफ भारत का अभियान अब देश के सबसे बड़े और सफल सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्यक्रमों में से एक है।

यह साबित करता है कि मजबूत इच्छाशक्ति और सामुदायिक भागीदारी से बड़ी से बड़ी चुनौती जीती जा सकती है। भारत 2030 तक 95-95-95 वैश्विक लक्ष्य (95 प्रतिशत लोग अपनी स्थिति जानें, 95 प्रतिशत को इलाज मिले और 95 प्रतिशत में वायरस दब जाए) हासिल करने की राह पर तेजी से बढ़ रहा है।

 

Tags: Jagat Prakash Nadda , JP Nadda , BJP , Bharatiya Janata Party , World AIDS Day 2025

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD