Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

आईएफएफआई में 'आखिरी सवाल' के टीजर रिलीज करने पर बोले अमित साध, 'यह मेरे लिए प्रेरक अनुभव'

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Amit Sadh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 01 Dec 2025

Last updated on: Dec 02, 2025, 12:42 IST

भारतीय सिनेमा में इस समय इतिहास और विचारधारा पर आधारित कहानियों की ओर रुझान लगातार बढ़ रहा है। ऐसी ही कहानियों में अपनी अलग जगह बनाती दिखाई दे रही है नई फीचर फिल्म 'आखिरी सवाल', जिसका टीजर हाल ही में 56वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (आईएफएफआई) के समापन समारोह में जारी किया गया।  

गोवा में आयोजित आईएफएफआई कार्यक्रम भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ा मंच है। यह नई और गंभीर विषयों पर आधारित फिल्मों को पेश करने का महत्वपूर्ण अवसर देता है। इसी मंच पर निखिल नंदा मोशन पिक्चर्स एलएलपी ने 'आखिरी सवाल' का टीजर दर्शकों के बीच जारी किया, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।

टीजर लॉन्च को लेकर फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे अभिनेता अमित साध ने कहा, ''यह मेरे लिए खास मौका रहा। आईएफएफआई के मंच पर खड़े होकर फिल्म को दुनिया के सामने पेश करना प्रेरक अनुभव था। हर फिल्म विश्वास और समर्पण के साथ शुरू होती है, और यह क्षण मेरी टीम के लिए पहली शुरुआत जैसा था।''

अमित साध ने कहा, ''वहां मिले प्रोत्साहन ने टीम का मनोबल और मजबूत किया है, और हम दिसंबर में फिल्म की शूटिंग को आगे पूरे जोश और समर्पण के साथ पूरा करने के लिए उत्साहित हैं।'' टीजर लॉन्च के दौरान कई प्रमुख हस्तियां और फिल्म जगत से जुड़े दिग्गज मौजूद रहे। फिल्म न सिर्फ मनोरंजन, बल्कि इतिहास और विचारधारा से जुड़े विषयों पर भी गहराई से बात करेगी।

टीजर में दिखाया गया है कि फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है और भारत की स्वतंत्रता से पहले के संघर्षों और विचारधारात्मक मतभेदों को नाटकीय रूप में पेश करेगी। टीजर का एक सीन सबसे चर्चित रहा है, जिसमें महात्मा गांधी और डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के बीच मुलाकात दिखाई गई है। हेडगेवार, जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के संस्थापक थे, और गांधीजी के बीच विचारधारा, उद्देश्य और उस समय के राजनीतिक माहौल को लेकर सवाल-जवाब दिखाए गए हैं।

इस सीन में यह मुद्दा प्रमुखता से आता है कि आखिर क्यों आरएसएस ने उस दौर में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का साथ नहीं दिया। दोनों के बीच की बातचीत में उनके मिशन, सोच और भारत को लेकर दृष्टिकोण का अंतर दिखाया गया है। फिल्म के निर्माता निखिल नंदा ने टीजर लॉन्च को टीम के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया। उनका कहना है कि आईएफएफआई जैसे प्रतिष्ठित मंच पर फिल्म को पहली बार साझा करना सम्मान की बात है। 

उन्होंने इस मौके को फिल्म की यात्रा की शुरुआत का महत्वपूर्ण पड़ाव बताया और कहा कि उनकी कोशिश है कि इस कहानी को दर्शकों तक पूरी ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ पहुंचाया जा सके। फिल्म का निर्देशन अभिजीत मोहन वारंग कर रहे हैं। फिल्म में संजय दत्त, अमित साध, नमाशी चक्रवर्ती और त्रिधा चौधरी जैसे कलाकार शामिल हैं।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Amit Sadh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD