Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सिद्धांत चतुर्वेदी की अगली फिल्म 'वी. शांताराम' का फर्स्ट लुक जारी

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Siddhant Chaturvedi, V Shantaram
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 01 Dec 2025

Last updated on: Dec 02, 2025, 12:30 IST

अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी की मानों पांचों उंगलियां घी में हैं। जल्द ही वे मृणाल ठाकुर के साथ फिल्म 'दो दीवाने शहर में' में नजर आएंगे और अब वे फिल्म 'वी. शांताराम' में नजर आएंगे। सोमवार को मेकर्स ने अभिनेता का पहला लुक जारी किया। मेकर्स ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर फिल्म का फर्स्ट लुक जारी करते हुए लिखा, "भारतीय सिनेमा को नई दिशा देने वाला बागी फिर से वहीं लौट आया है, बड़े पर्दे पर।"

अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी, वी. शांताराम के लुक में नजर आ रहे हैं। उन्होंने सफेद रंग का कुर्ता और धोती पहन रखी है। वहीं, सिर पर पारंपरिक टोपी पहनी है और इसके ऊपर सदरी पहन रखी है। यह लुक उस दौर की सादगी और गरिमा को दर्शाता है, जिसमें शांताराम ने भारतीय सिनेमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। बता दें कि वी. शांताराम उन भारतीय निर्देशकों में से एक हैं, जिन्होंने न केवल फिल्म निर्माण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया, बल्कि सामाजिक मुद्दों को सिनेमा के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया। 

निर्देशक को फिल्मफेयर, एक गोल्डन ग्लोब, एक राष्ट्रीय पुरस्कार और बर्लिन अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में दो पुरस्कार निर्देशन के लिए मिले हैं। कोल्हापुर के रहने वाले शांताराम ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में दी थीं, जिनमें 'डॉ. कोटनीस की अमर कहानी' (1946), जो कि भारतीय चिकित्सक डॉ. द्वारकानाथ कोटनीस के वास्तविक जीवन पर आधारित है; 'झनक झनक पायल बाजे' (1955), जो संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुति थी; और 'दो आंखें बारह हाथ' (1957), जो जेल सुधार पर आधारित थी, जिसमें कैदियों की जिंदगी को दिखाया गया था। 

ये फिल्में आज भी कल्ट क्लासिक मानी जाती हैं। अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी की हालिया रिलीज फिल्म 'धड़क-2' थी। शाजिया इकबाल द्वारा निर्देशित फिल्म का निर्माण करण जौहर ने किया था। फिल्म 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं कर सकी थी, जिस वजह से निर्माताओं ने इसे ओटीटी पर भी स्ट्रीम किया था।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Siddhant Chaturvedi , V Shantaram

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD