Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

गीता जीवन जीने का मार्ग और शांति का स्रोत : मनोहर लाल

कुरुक्षेत्र में संत सम्मेलन हुआ आयोजित

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुरुक्षेत्र , 29 Nov 2025

Last updated on: Dec 01, 2025, 16:07 IST

 केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी मामले मंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि गीता जीवन जीने का मार्ग और शांति का स्रोत है। कुरुक्षेत्र की पावन भूमि पर महाभारत के युद्ध क्षेत्र में भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का संदेश दिया था, जो आज भी उतना ही प्रासंगिक है जितना उस समय था। 

उन्होंने कहा कि युद्ध भूमि में दिया गया यह शांति का उपदेश ही गीता को विश्व का अद्वितीय ग्रंथ बनाता है। केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल शनिवार को कुरुक्षेत्र में संत सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, मध्यप्रदेश के सांस्कृतिक एवं पर्यटन मंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज, जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर अवधेशानंद महाराज सहित कई संत-महापुरुष उपस्थित रहे। 

सभी मुख्य अतिथियों और संत महापुरुषों द्वारा दीप प्रज्वलन और श्रीमद्भगवद्गीता के पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। श्री मनोहर लाल ने कहा कि गीता महोत्सव अब देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों में भी आयोजित किया जा रहा है, जिससे गीता का उपदेश विश्व भर में पहुंच रहा है। 

हरियाणा के प्रत्येक जिले में भी तीन दिन का गीता महोत्सव मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि राजनीति के क्षेत्र में भी गीता का संदेश अत्यंत उपयोगी है, क्योंकि कर्तव्य पालन ही राजनीति का सार है। समाज को साथ लेकर चलना राजनीतिक प्रतिनिधियों का धर्म है, और चुनाव भी एक तरह का युद्ध है, जिसमें न्याय और सत्य की विजय सुनिश्चित करना ही अंतिम लक्ष्य होता है।

उन्होंने कहा कि गीता का ज्ञान स्थिर मन और सही निर्णय लेने के लिए आवश्यक है। संत समाज तथा प्रबुद्धजन गीता के संदेश को केवल कुरुक्षेत्र तक सीमित न रखें, बल्कि इसे व्यापक बनाएं ताकि यह हर व्यक्ति के जीवन को उच्च दिशा दे सके।

गीता का उपदेश मानवता का शाश्वत ज्ञान : पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण द्वारा कुरुक्षेत्र की इस पावन भूमि पर दिया गया गीता का उपदेश मानवता के लिए शाश्वत ज्ञान है। कुरुक्षेत्र अब अंतर्राष्ट्रीय गीता की भूमि के रूप में प्रतिष्ठित हो चुका है। गीता का यह संदेश आज भी मानवता को सही दिशा प्रदान कर रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड सरकार देवभूमि की संस्कृति और परंपरागत धरोहरों को संरक्षित करने का कार्य कर रही है। उत्तराखंड में प्रतिदिन स्कूलों में गीता के एक श्लोक का पाठ अनिवार्य किया गया है और इसे पाठ्यक्रम में भी शामिल किया गया है।

राज्य में सभी धार्मिक धरोहरों को संवारा जा रहा है तथा समान नागरिक संहिता भी लागू की गई है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से नई पीढ़ी अपने सांस्कृतिक मूल्यों और जड़ों से पुनः जुड़ती है।

गीता केवल धर्मग्रंथ नहीं, बल्कि योग शास्त्र, ब्रह्मविद्या और मानव मनोविज्ञान की सर्वोत्तम कृति: धर्मेन्द्र सिंह लोधी

मध्यप्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि गीता केवल एक धर्मग्रंथ नहीं, बल्कि योग शास्त्र, ब्रह्मविद्या और मानव मनोविज्ञान की सर्वोत्तम कृति है। लगभग 5000 वर्ष पूर्व मार्गशीर्ष शुक्ल एकादशी के दिन कुरुक्षेत्र की इसी भूमि पर योगेश्वर श्रीकृष्ण ने मोह और विषाद से व्याकुल अर्जुन को अमृतमयी वाणी का उपदेश दिया था।

उन्होंने गीता को सर्वकालिक, सार्वभौमिक और सर्वमान्य बताते हुए कहा कि यह प्रबंधन, मनोविज्ञान, नेतृत्व, नैतिकता और आध्यात्म का अद्वितीय ग्रंथ है। उन्होंने सभी से संकल्प लेने का आह्वान किया कि गीता को केवल एक पुस्तक न मानकर जीवन का मार्गदर्शक बनाएं, ताकि समृद्ध, विजयी और धर्मपरायण समाज की स्थापना हो सके।

गीता का ज्ञान विश्व शांति और सद्भावना का मार्ग : स्वामी ज्ञानानंद महाराज

गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि गीता में समाहित ज्ञान ही विश्व शांति और सद्भावना का मार्ग दिखाता है। यह हमें द्वेष, भय और मोह से मुक्त कर समभाव से जीवन जीने की शिक्षा देती है, जो वैश्विक एकता के लिए अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि निष्ठापूर्वक कर्तव्य पालन करना ही गीता के सार का वास्तविक पालन है।

उन्होंने जानकारी दी कि 1 दिसंबर को केशव पार्क में वैश्विक गीता पाठ का आयोजन होगा, जिसमें 21 हजार बच्चे एक साथ गीता पाठ करेंगे। सुबह 11 बजे सभी बच्चे एक मिनट का सामूहिक गीता पाठ करेंगे।

धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र की वैश्विक पहचान: अवधेशानंद महाराज

जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर अवधेशानंद महाराज ने कहा कि धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र की पावन भूमि पर आयोजित यह कार्यक्रम वैश्विक पहचान बना चुका है। श्रीकृष्ण द्वारा दिया गया गीता उपदेश संपूर्ण विश्व के लिए शांति का संदेश है। गीता मोक्ष और योग का मूल ग्रंथ है, जिसे अब विश्वभर में मान्यता मिल रही है।

संत सम्मेलन में आए अन्य संत-महापुरुषों ने भी अपने विचार प्रकट किए। इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, हरियाणा सरस्वती विरासत विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धूमन सिंह किरमच सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

 

 

Tags: Manohar Lal Khattar , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Pushkar Singh Dhami

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD