Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

जब अमिताभ बच्चन को 'सर' बोलने से कादर खान ने किया था इनकार, छिन गई थी कई फिल्में

Amitabh Bachchan, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Big B
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 29 Nov 2025

Last updated on: Dec 01, 2025, 12:13 IST

अभिनेता कादर खान की गिनती हिंदी सिनेमा के मंजे हुए कलाकारों में होती है। भले ही वे दुनिया में नहीं हैं, लेकिन अपनी कॉमेडी और संजीदा दोनों तरह के किरदारों से आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं। उनके "हमें तो लगता है कि भगवान ने खाली हाथ पैदा कर दिया, तकदीर लिखना ही भूल गया" जैसे तमाम डायलॉग भुलाए नहीं जा सकते। 

हिंदी सिनेमा को शानदार फिल्मों से नवाजने के बाद भी एक समय ऐसा आया, जब उनका काम करना मुश्किल हो गया। कादर खान बहुमुखी प्रतिभा के धनी आदमी थे, जो हर किरदार में रच बस जाते थे, लेकिन अपने ही दोस्त को 'सर' न कहने की वजह से उन्हें कई फिल्मों से बाहर का रास्ता देखना पड़ा था। 

वे दोस्त और कोई नहीं बल्कि सदी के महानायक अमिताभ बच्चन थे। कादर खान ने एक इंटरव्यू में अपना दर्द बयां करते हुए कहा था कि वे अमिताभ बच्चन को अमित-अमित कहते थे और यही कारण बना कि उन्हें कई फिल्मों से निकाल दिया गया। उन्होंने कहा था कि सेट पर शूटिंग के वक्त सभी लोग अमिताभ बच्चन को सर कहते थे और मैं सिर्फ अमित कहता था। 

एक दिन एक साउथ का प्रोड्यूसर मुझसे आगे कहता है कि मैं सर से मिला। मुझे समझ वहीं आया कि कौन सर है, तभी उन्होंने अमिताभ की तरफ इशारा किया और कहा कि आप सर को सर क्यों नहीं बोलते। उन्होंने आगे कहा कि मेरे लिए अमित दोस्त है और मेरे मुंह से नहीं निकला "सर जी," लेकिन मैं उस फिल्म से निकल गया।

अभिनेता ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि क्या कोई अपने दोस्त को "सर" या किसी और नाम से कैसे बुला सकता है और यही वजह रही कि मेरा उनसे राब्ता नहीं रहा और मुझे 'खुदा गवाह' में नहीं लिया गया। बता दें कि कादर खान खुदा गवाह फिल्म की बात कर रहे थे, जिसमें पहले उनका रोल फाइनल हो चुका था, लेकिन बाद में उन्हें फिल्म से निकाल दिया गया था। 

'खुदा गवाह' साल 1992 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। फिल्म का बजट 5.7 करोड़ रुपये था और फिल्म ने रिलीज के बाद दुनिया भर में 17.9 करोड़ रुपये का धमाकेदार कलेक्शन किया था। फिल्म में अमिताभ बच्चन के अपोजिट श्रीदेवी को साइन किया गया था।

 

Tags: Amitabh Bachchan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Big B

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD