Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील

 

शहनाज गिल ने फिल्म 'इक्क कुड़ी' के सेट से मजेदार तस्वीरें कीं शेयर

Shehnaaz Gill, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

मुंबई , 29 Nov 2025

Last updated on: Dec 01, 2025, 12:12 IST

अभिनेत्री, गायिका और हाल ही में निर्माता बनी शहनाज गिल अपनी सादगी और बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। इन दिनों वे अपनी फिल्म 'इक्क कुड़ी' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। शनिवार को अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर फिल्म 'इक्क कुड़ी' की बीटीएस तस्वीरें पोस्ट की थीं। इन तस्वीरों में वे अपने किरदार में पूरी तरह डूबी नजर आ रही हैं। 

इस दौरान वे कीचड़ में लोट-पोट होकर खूब मस्ती कर रही हैं। उन्होंने पोस्ट कर लिखा, "फिल्म इक्क कुड़ी'' की यादें। बता दें कि फिल्म 'इक्क कुड़ी' अभिनेत्री की बतौर निर्माता पहली पंजाबी फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन अमरजीत सोरन ने किया है और उन्होंने ही कहानी भी लिखी है। इस फिल्म में शहनाज के अलावा एक्टर सिंगर जस, निर्मल ऋषि, हर्बी संघा और उदयबीर संधू भी अहम किरदार में नजर आ रहे हैं।

यह एक पंजाबी महिला के जीवन पर आधारित फिल्म है। फिल्म की कहानी एक युवा लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जो शादी की चुनौतियों और सामाजिक मुश्किलों से जूझती है। 'इक्क कुड़ी' की कहानी एक ऐसी लड़की के सफर को दिखाती है जो अपने लिए सही जीवनसाथी की तलाश में है।

इसे 31 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जा चुका है; दर्शकों को भी काफी पसंद आ रही है। शहनाज ने अपने करियर की शुरुआत पंजाबी सिनेमा से की थी। हालांकि, उन्हें असल में पहचान बिग बॉस 13 से मिली थी। दर्शकों को उनका चुलबुला स्वभाव काफी पसंद आया और यही कारण था कि वे लंबे समय तक टिकी रही थीं। 

वहीं, बिग बॉस सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनकी केमिस्ट्री ने फैंस का ध्‍यान खींचा था। फैंस ने दोनों को 'सिडनाज' भी दिया था। शहनाज कई म्‍यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने राजकुमार की फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' के गाने 'सजना वे सजना' के नए वर्जन में नजर आई थीं।

 

Tags: Shehnaaz Gill , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD