Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

द्रौपदी मुर्मू ने टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम से मुलाकात की

Droupadi Murmu, President of India, President, Indian President, Rashtrapati
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 29 Nov 2025

Last updated on: Dec 01, 2025, 11:51 IST

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम से शनिवार को मुलाकात की। भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने नेपाल को हराकर पहला महिला ब्लाइंड टी20 विश्व कप का खिताब जीता है। राष्ट्रपति के आधिकारिक एक्स हैंडल पर उनकी खिलाड़ियों से मिलते हुए तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही लिखा गया है कि पहली बार ब्लाइंड महिला टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय ब्लाइंड महिला क्रिकेट टीम ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। 

टीम ने राष्ट्रपति को ऑटोग्राफ वाला क्रिकेट बैट गिफ्ट किया। राष्ट्रपति ने भारतीय टीम के खिलाड़ियों को टी20 विश्व कप जीतने पर बधाई दी और कहा कि उनकी सफलता दूसरों को अपनी जिंदगी और करियर में नई ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित करेगी। राष्ट्रपति ने इस मौके पर टीम की तरफ से गिफ्ट की गई क्रिकेट बॉल पर भी साइन किया।  

विश्व विजेता टीम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मुलाकात की थी और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाई थीं। प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों को अपने हाथ से मिठाई भी खिलाते हुए विश्व कप जीत की शुभकामना दी थी। विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी विश्व विजेता भारतीय टीम से मुलाकात की थी। भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने बीते रविवार कोलंबो में खेले गए मुकाबले में नेपाल को 7 विकेट से हराया। 

टॉस जीतकर भारतीय टीम ने पहले फिल्डिंग करने का फैसला किया था। नेपाल ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 114 रन बनाए थे। भारतीय टीम ने 12.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया और ऐतिहासिक जीत हासिल की। भारतीय दृष्टिबाधित टीम ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया था। भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं गंवाया। 

लीग मैचों में भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से, ऑस्ट्रेलिया को 209 रन से, नेपाल को 85 रन से, अमेरिका को 10 विकेट से, और पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया। इसके बाद सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से और फाइनल में नेपाल को 7 विकेट से हराकर खिताब जीता। टूर्नामेंट की शुरुआत भारत में 21 नवंबर को हुई थी। भारत, नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका ने टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था।

 

Tags: Droupadi Murmu , President of India , President , Indian President , Rashtrapati

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD