Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील

 

अश्विनी वैष्णव ने चंडीगढ़ स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का निरीक्षण किया

केंद्रीय मंत्री ने मोहाली स्थित सेमी-कंडक्टर लेबोरेटरी (SCL) का इंस्पेक्शन किया

Ashwini Vaishnaw, BJP, Bharatiya Janata Party, Ravneet Singh Bittu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़/मोहाली , 28 Nov 2025

Last updated on: Nov 29, 2025, 09:59 IST

रेल, सूचना और प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना तकनीक मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने आज चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों का निरीक्षण किया। वरिष्‍ठ अधिकारियों ने मंत्री को स्टेशन के आधुनिकीकरण परियोजना की प्रगति के बारे में जानकारी दी। विस्‍तृत समीक्षा के बाद, श्री अश्विनी वैष्णव ने चंडीगढ़ स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों की प्रगति पर खुशी जताई। निरीक्षण के दौरान, रेलवे और फ़ूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज़ के राज्य मंत्री श्री रवनीत सिंह, उत्‍तर रेलवे के महाप्रबंधक श्री अशोक कुमार वर्मा और अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारी मौजूद थे ।

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर मीडिया से बात करते हुए, श्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, “चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड-क्लास स्टेशन के तौर पर पुनर्विकसित किया जा रहा है। कई इनोवेशन किए गए हैं, जिनमें से एक मॉड्यूलर डिज़ाइन है, जिसमें प्री-फैब्रिकेटेड डिज़ाइन का इस्तेमाल किया गया है। यह स्टेशन रूफ प्लाज़ा के ज़रिए पंचकूला और चंडीगढ़ शहर के दो सिरों को जोड़ेगा। स्टेशन को ₹462 करोड़ की लागत से पुनर्विकसित किया जा रहा है। काम तेज़ी से चल रहा है। टीम स्टेशन को तेज़ी से पुनर्विकसित करने के लिए अपनी पूरी कोशिश कर रही है।”

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को पुनर्विकसित  कर इसका मकसद स्टेशन को विश्‍व-स्‍तरीय सुविधाएं प्रदान करना है। चंडीगढ़ स्टेशन एक मुख्य गेटवे के तौर पर बहुत अहमियत रखता है, जो हिमाचल प्रदेश और पंजाब की प्रसिद्ध जगहों पर जाने वाले ज़्यादातर पर्यटकों  और यात्रियों को सेवाएं प्रदान करता है। तेज़ी से किए जा रहे इन प्रयासों का फोकस पैसेंजर सुविधाओं को बढ़ाना, कनेक्टिविटी में सुधार करना और एक मॉडर्न, आसान और कुशल ट्रैवल हब बनाना होगा जो शहर के प्लान किए गए आर्किटेक्चर को दिखाए और इसके उपयोगकत्‍ताओं की बढ़ती मांगों को पूरा करे।

इससे पहले, केंद्रीय मंत्री ने सेमी कंडक्टर लेबोरेटरी (SCL), मोहाली का इंस्पेक्शन किया। उन्होंने SCL में रिव्यू मीटिंग की। उन्होंने बताया कि SCL को 4500 करोड़ रुपये के निवेश से आधुनिक बनाकर विस्‍तार दिया जा रहा है। SCL लेटेस्ट टेक्नोलॉजी अपना रही है।

 

Tags: Ashwini Vaishnaw , BJP , Bharatiya Janata Party , Ravneet Singh Bittu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD