Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर

 

सिद्धांत चतुर्वेदी के लिए प्यार 'एक एहसास', कहा- 'लव स्टोरी तो बस एक शब्द है...'

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Siddhant Chaturvedi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 28 Nov 2025

Last updated on: Nov 28, 2025, 18:05 IST

अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी जल्द ही रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'दो दीवाने शहर में' में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री मृणाल ठाकुर लीड रोल में हैं। शुक्रवार को अभिनेता ने सोशल मीडिया पर दिल छूने वाला पोस्ट किया। शुक्रवार को सिद्धांत ने इंस्टाग्राम पर एक छोटा-सा वीडियो शेयर किया।

वीडियो में वह अकेले पहाड़ की चोटी पर बैठे हैं, चारों तरफ बादल और हवा का शोर है। इस वीडियो के साथ उन्होंने प्यार और लव स्टोरी को लेकर गहरी बातें लिखीं, जो हर किसी को सोचने पर मजबूर कर रही हैं। अभिनेता ने वीडियो पोस्ट करने के साथ ही लिखा, "लव स्टोरी, तो बस एक शब्द है, जिसे हम तब इस्तेमाल करते हैं, जब हमें कुछ भी समझ में नहीं आता है कि उस रिश्ते को क्या नाम दें। 

बात सीधी सी है कि सच्चे प्यार को किसी कहानी की जरूरत नहीं है और कहानी में प्यार नहीं होता है।" उन्होंने आगे लिखा कि लव स्टोरी में शुरुआत, बीच और अंत तक बातें ही होती हैं। उन्होंने लिखा, "प्यार तो बस एक एहसास है, जो किसी भी परिभाषा से बड़ा हो जाता है या फिर एक याद, जिसे हम कहानी का रूप देते हैं ताकि बीती हुई चीजों को समझ सकें।"

फिल्म 'दो दीवाने शहर में' की बात करें तो इसका निर्देशन रवि उद्यावर ने किया है और प्रोड्यूस संजय लीला भंसाली कर रहे हैं। इसमें प्रेरणा सिंह, उमेश कुमार बंसल और भरत कुमार भी हैं। फिल्म की कहानी एक अनोखे और खूबसूरत रोमांस को दर्शाती है। फिल्म 29 फरवरी 2026 को रिलीज होगी।

अभिनेता की हालिया रिलीज फिल्म 'धड़क-2' थी। शाजिया इकबाल द्वारा निर्देशित फिल्म का निर्माण करण जौहर ने किया था। फिल्म 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं कर सकी थी, जिस वजह से निर्माताओं ने इसे ओटीटी पर भी स्ट्रीम किया।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Siddhant Chaturvedi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD