Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में बिखर रही सांस्कृतिक छटा, ब्रह्म सरोवर के घाटों पर थिरके पर्यटक

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुरुक्षेत्र , 27 Nov 2025

Last updated on: Nov 28, 2025, 15:55 IST

धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव इस वर्ष शिल्प, अध्यात्म और संस्कृति का अद्भुत संगम बन गया है। जहां एक ओर देश के कोने-कोने से आए शिल्पकारों के स्टॉलों पर पर्यटकों द्वारा जमकर खरीदारी की जा रही है, वहीं दूसरी ओर ब्रह्म सरोवर के घाट सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र बन गए हैं। 

महोत्सव में आने वाले पर्यटकों को खरीदारी के साथ-साथ शानदार सांस्कृतिक अनुभव भी मिल रहा है। ब्रह्म सरोवर के पवित्र घाटों पर बीन कलाकारों द्वारा मनमोहक और अद्भुत प्रस्तुतियां दी जा रही हैं। इन कलाकारों ने अपनी पारंपरिक धुनों और ऊर्जावान संगीत से ऐसा समां बांधा कि उपस्थित पर्यटक खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।

 कलाकारों की इन शानदार प्रस्तुतियों पर बड़ी संख्या में आए पर्यटक और श्रद्धालु उत्साह के साथ झूमते और थिरकते हुए देखे गए। घाटों पर बने मंच के आस-पास का वातावरण पूरी तरह से उल्लास और आनंद से भर गया। यह अन्तर्राष्ट्रीय समारोह भारतीय लोक कला और सांस्कृतिक मेलजोल का भी एक महत्वपूर्ण मंच है।

हरियाणा महिला विकास निगम का स्टॉल कर रहा है घरेलू उत्पादों की बिक्री

अन्तर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में देश के विभिन्न प्रदेशों से आए शिल्पकारों एवं विभिन्न प्रकार के व्यवसाय करने वाले व्यक्तियों ने शिल्प व सरस मेला में विभिन्न प्रकार के सामान के स्टॉल लगाए हुए हैं। वहीं गीता महोत्सव में हरियाणा महिला विकास निगम की ओर संचालित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा स्टॉल लगाए गए हैं, जिसमें ऊनी वस्त्र, सजावटी सामान सहित लकड़ी के बने घरेलू उत्पाद रखे गए हैं।

महिला बाल विकास निगम की ओर से लगाए गए स्टॉलों की संचालकों ने बताया कि वे स्वयं सहायता समूह से जुडक़र स्वयं सामान तैयार करती हैं और हरियाणा सरकार की ओर से उन्हें स्वरोजगार चलाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। अन्य महिलाएं स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनने के लिए स्वयं सहायता समूह से जुडक़र अपना स्वरोजगार चला सकती हैं। इस व्यवसाय से उन्हें एक अच्छी आमदनी प्राप्त हो रही है।

 

 

Tags: International Gita Mahotsav 2025 , Kurukshetra , Kurukshetra Development Board , International Gita Mahotsav , Gita Mahotsav 2025 , Gita Mahotsav , Brahma Sarovar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD