Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

राजनाथ सिंह ने सजाफ्री सजामसोएद्दीन के साथ नई दिल्ली में तीसरी भारत-इंडोनेशिया रक्षा मंत्री वार्ता की सह-अध्यक्षता की

रक्षा संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने पर सहमति जताई

Rajnath Singh, Union Defence Minister, Defence Minister of India, BJP, Bharatiya Janata Party, Sjafrie Sjamsoeddin
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 Nov 2025

Last updated on: Nov 28, 2025, 13:32 IST

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह और इंडोनेशिया के रक्षा मंत्री श्री सजाफ्री सजामसोएद्दीन ने 27 नवंबर, 2025 को नई दिल्ली में तीसरी भारत-इंडोनेशिया रक्षा मंत्री वार्ता की सह-अध्यक्षता की और दीर्घकालिक रणनीतिक साझेदारी और गहन द्विपक्षीय रक्षा सहयोग की फिर से पुष्टि की। दोनों रक्षा मंत्रियों ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति श्री प्रबोवो सुबियांतो की 2025 के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर भारत यात्रा को स्मरण किया। 

उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति सुबियांतो के बीच हुई उपयोगी और व्यापक चर्चा और उनके परिणामों से भारत-इंडोनेशिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी और सुदृढ़ हुई है। दोनों नेताओँ ने गणतंत्र दिवस समारोह में इंडोनेशियाई सशस्त्र बलों के 352 कर्मियों के भाग लेने को भी याद किया।

मुख्य परिणाम और बिंदु:

हिंद-प्रशांत शांति और सुरक्षा पर रणनीतिक दृष्टिकोण: भारत और इंडोनेशिया ने अंतरराष्ट्रीय अधिनियम और संप्रभुता से निर्देशित स्वतंत्र, खुले, शांतिपूर्ण, स्थिर और समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र बनाए रखने के महत्व को दोहराया। हिंद-प्रशांत पर आसियान दृष्टिकोण और भारत की हिंद-प्रशांत महासागर पहल प्रासंगिक मूलभूत सिद्धांतों के साझा किए जाने को देखते हुए इंडोनेशिया ने दोहराया कि भारत इस क्षेत्र में शांति और सहयोग को बढ़ावा देने में प्रमुख साझेदार बना हुआ है। 

दोनों पक्षों ने भारत की अध्यक्षता में हिंद महासागर रिम एसोसिएशन जैसे बहुपक्षीय ढांचे के अंतर्गत सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई। दोनों देशों ने समुद्री क्षेत्र के प्रति जागरूकता, साइबर अनुकूलन और संयुक्त परिचालन तत्परता के लिए सहयोग बढ़ाने पर प्रतिबद्धता व्यक्त की।

रक्षा सहयोग और उद्योग साझेदारी : वार्ता में रक्षा सहयोग समझौते और संयुक्त रक्षा सहयोग समिति के कार्य सहित द्विपक्षीय रक्षा सहयोग सुदृढ़ करने के मजबूत आधार की पुष्टि की गई। इंडोनेशिया ने प्रौद्योगिकी हस्तांतरण, संयुक्त अनुसंधान एवं विकास, प्रमाणन समन्वय और आपूर्ति-श्रृंखला जैसे क्षेत्रों में सहयोग और घनिष्ठ बनाने के लिए संयुक्त रक्षा उद्योग सहयोग समिति स्थापित करने के भारत के प्रस्ताव की सराहना की।

सैन्य जुड़ाव: भारत और इंडोनेशिया ने सुपर गरुड़ शील्ड, गरुड़ शक्ति, समुद्र शक्ति, मिलन और आगामी वायु सेना युद्धाभ्यासों सहित थल, जल और वायु सेनाओं के संयुक्त अभ्यासों में हुई प्रगति को रेखांकित किया। दोनों पक्षों ने अंतर-संचालन और ज्ञान साझाकरण को बढ़ावा देने के लिए अधिकारियों के एक-दूसरे के यहां जाने, संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रमों और रक्षा शिक्षण संस्थानों के दौरे जारी रखने पर सहमति जताई।

समुद्री सुरक्षा और बहुपक्षीय सहयोग: दोनों देशों ने हिंद महासागर में आपसी समन्वय सहित समुद्री सुरक्षा की प्रतिबद्धता दोहराई। इंडोनेशिया ने आसियान के नेतृत्व वाली आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक-प्लस और अन्य ढांचों के अंतर्गत सहयोग पर ज़ोर देने की भारत की पहल का स्वागत किया।

रक्षा प्रौद्योगिकी, पनडुब्बी क्षमता और चिकित्सा सहयोग: स्कॉर्पीन श्रेणी की पनडुब्बी  विकसित करने और आपूर्ति-श्रृंखला प्रबंधन में भारत के अनुभवों के लाभ को इंडोनेशिया की भविष्य की रक्षा योजनाओं के लिए महत्वपूर्ण माना गया। दोनों देशों ने सैन्य स्वास्थ्य अनुकूलन के लिए संयुक्त अनुसंधान, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और प्रशिक्षण कार्यक्रमों सहित रक्षा चिकित्सा और औषधि उत्पादन में सहयोग पर चर्चा की।

अंतरराष्ट्रीय शांति और मानवीय प्रयास को समर्थन: दोनों देशों ने फ़िलिस्तीन में न्यायसंगत और स्थायी शांति की वचनबद्धता दोहराई और मानवीय सहायता, संघर्ष उपरांत वहां  पुनर्निर्माण और बहुपक्षीय शांति प्रयासों में सहयोग देने की बात कही। इंडोनेशिया ने संयुक्त राष्ट्र अधिदेश के तहत गाजा में शांति सेना भेजने की तत्परता फिर व्यक्त की।

भारत ने भारतीय सेना की रिमाउंट वेटनरी कोर से इंडोनेशिया को अश्व और समारोह वाहन उपहार में देने की घोषणा की। दोनों देशों के रक्षामंत्रियों ने वार्ता के परिणामों पर संतोष व्यक्त करते हुए हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए रक्षा और सुरक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में उच्च स्तरीय आदान-प्रदान, व्यावहारिक सहयोग और संरचित प्रबंधन जारी रखने की आवश्यकता पर बल दिया।

 

Tags: Rajnath Singh , Union Defence Minister , Defence Minister of India , BJP , Bharatiya Janata Party , Sjafrie Sjamsoeddin

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD