Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए

 

साईं बाबा की पवित्र कफनी और पादुका लेकर आईं शिल्पा शेट्टी, घर पर परिवार के साथ की पूजा

Shilpa Shetty, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 Nov 2025

Last updated on: Nov 27, 2025, 18:23 IST

90 के दशक की बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी साईं बाबा में गहरी आस्था रखती हैं। उन्हें कई बार अपने परिवार के साथ शिरडी साईं मंदिर में दर्शन करते हुए देखा गया है। अब एक्ट्रेस ने पूरी श्रद्धा के साथ अपने घर पर साईं बाबा का स्वागत किया है और खुद को कृतज्ञता और प्रेम से भरा महसूस कर रही हैं।

शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह अपने पूरे परिवार के साथ साईं बाबा की पूजा करती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने घर पर साईं बाबा का कीर्तन रखा और उनकी पवित्र कफनी और पादुका अपने घर लेकर आई हैं। वीडियो में शिल्पा अपने पति और बच्चों के साथ साईं बाबा की आरती उतारती दिख रही हैं। 

उन्होंने कैप्शन में लिखा, "साईं, मैं आपकी पवित्र कफनी और पादुका को घर लाते हुए कृतज्ञता और प्रेम से भर गई हूं। आपकी दिव्य उपस्थिति मेरे घर और हृदय को भर दे, और मुझे श्रद्धा और सबुरी से मार्गदर्शन प्रदान करें, ॐ साईं राम।" शिल्पा शेट्टी इंस्टाग्राम पर भी साईं बाबा के वॉलपेपर शेयर करती रहती हैं। 

कभी वे भगवान शिव और भगवान विष्णु से जुड़े वॉलपेपर भी पोस्ट करती हैं। बता दें कि साईं भक्तों के लिए बाबा की पवित्र कफनी और पादुका की पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है। भक्तों के बीच मान्यता है कि पवित्र कफनी और पादुका की पूजा करने से साईं बाबा की विशेष कृपा उनके परिवार पर होती है। 

कफनी एक तरह का लंबा वस्त्र होता है, जिसे साईं बाबा पहनते थे। पवित्र वस्त्र को सादगी और धैर्य का प्रतीक माना जाता है। शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा पहले से कानूनी पचड़े में फंसे हैं। दोनों पर एक व्यापारी के साथ 60 करोड़ रुपए से अधिक की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। मामले में आर्थिक अपराध शाखा ने शिल्पा और राज की कंपनी के चार कर्मचारियों से पूछताछ भी की है। 

शाखा को शक है कि मामला 60 करोड़ रुपए से अधिक की धोखाधड़ी का है और क्या वाकई कंपनी की फर्निशिंग में 20 करोड़ रुपए का खर्च आया है, जितना निवेशकों को बिल में दिखाया गया है। इससे पहले मामले में शिल्पा शेट्टी ने कोर्ट से विदेश जाने की इजाजत भी मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने ये कहते हुए इनकार कर दिया कि पहले 60 करोड़ रुपए वापस दीजिए और उसके बाद जहां जाना है वहां जाइए।

 

Tags: Shilpa Shetty , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD