Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’ अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़

 

बनारस पहुंच धनुष को आई 'रांझणा' की याद, शेयर किया कुंदन से शंकर बनने का सफर

Dhanush, Tollywood, Entertainment, Actor, Cinema, Movie, Telugu Films
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 Nov 2025

Last updated on: Nov 27, 2025, 18:23 IST

कृति सेनन और साउथ सुपरस्टार धनुष स्टारर एक्शन-रोमांस ड्रामा फिल्म 'तेरे इश्क में' 28 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। रिलीज से पहले फिल्म की पूरी स्टारकास्ट बनारस पहुंची, जहां बनारस की तंग गलियां, गंगा घाट और वहां के लोगों को देखकर धनुष को रांझणा के कुंदन की याद आ गई। 

एक्टर ने कुंदन से शंकर बनने का सफर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। अभिनेता धनुष ने सोशल मीडिया पर अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हुए कुछ फोटोज पोस्ट की हैं, जिसमें वे कभी गंगा के घाट पर शांति से बैठे दिख रहे हैं, तो कभी उस पुराने घर के दरवाजे पर बैठे दिख रहे हैं, जहां से उनके कुंदन बनने की शुरुआत हुई थी। 

प्यारी फोटो को पोस्ट कर रांझाणा के कुंदन ने लिखा, "यादों की गलियों में सैर, कुंदन का सफर यहां से ही शुरू हुआ। एक ऐसा किरदार जो एक दशक से भी ज़्यादा समय बाद मेरे अंदर जिंदा है। बनारस की तंग गलियों में आज भी कुंदन का नाम गूंजता है; जब लोग मुझे इस नाम से पुकारते हैं तो मैं आज भी मुस्कुरा देता हूं।"

उन्होंने आगे लिखा, "अब उन्हीं गलियों से गुज़रना, उसी घर के सामने बैठना, उसी चाय की दुकान से चाय की चुस्की लेना और पवित्र गंगा के किनारे चलना मुझे कुंदन की याद दिला रहा है। ये एक किरदार को संपूर्ण करता है, लेकिन अब कुंदन नहीं, शंकर का समय आ गया है।" बता दें कि फिल्म 'रांझणा' साल 2013 में आई थी। 

फिल्म में धनुष ने बनारस के एक तरफा प्यार में डूबे आशिक कुंदन का रोल प्ले किया था, जो जोया का प्यार पाने के लिए उसके घर के सारे काम करता है, लेकिन जोया कुंदन को सिर्फ अच्छा दोस्त मानती है, प्रेमी नहीं। एकतरफा प्यार के जुनून में कुंदन सारी हदे पार कर देता है और आखिरी अंजाम में मौत मिलती है। 

फिल्म ने पर्दे पर भी कमाल किया और घरेलू स्तर पर लगभग 60 करोड़ की कमाई की, जबकि विश्व भर में फिल्म ने लगभग 87 करोड़ का कलेक्शन किया था। अब 'रांझणा' के कुंदन जैसी उम्मीद भी 'तेरे इश्क में' शंकर से की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो एडवांस बुकिंग के मामले में फिल्म पहले ही 2 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है, लेकिन ये भी माना जा रहा है कि रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' एक हफ्ते बाद फिल्म की रफ्तार को कम कर सकती है। 

दोनों की फिल्में एक दूसरे के कलेक्शन पर असर डालेंगी। बता दें कि बीते बुधवार को फिल्म तेरे इश्क में का ट्रेलर लॉन्च बनारस में रखा गया था, जहां पूरी टीम पहुंची थी। कृति और धनुष ने गंगा में बोटिंग की फोटोज भी पोस्ट की थीं और फिल्म का प्रमोशन भी किया।

 

Tags: Dhanush , Tollywood , Entertainment , Actor , Cinema , Movie , Telugu Films

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD