Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

करमजीत सिंह रिंटू ने मजीठा रोड की 27 फीट सड़क पर प्रीमिक्स डालने के कार्य की शुरुआत करवाई

उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में तेजी से करवाया जा रहा सड़कों का नवीनीकरण : करमजीत सिंह रिंटू

Karamjit Singh Rintu, Chairman Improvement Trust Amritsar, Amritsar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 26 Nov 2025

Last updated on: Nov 27, 2025, 17:14 IST

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अमृतसर के चेयरमैन एवं उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के इंचार्ज करमजीत सिंह रिंटू ने आज मजीठा रोड स्थित 27 फीट चौड़ी सड़क पर प्रीमिक्स डालने के कार्य का शुभारंभ करवाया। रिंटू ने बताया कि इस सड़क के निर्माण से बाबा श्रीचंद जी और महाकाली मंदिर तक का सफ़र अधिक सहज और आरामदायक हो जाएगा। 

साथ ही, वार्ड नंबर 10 और 11 के लोगों को ट्रैफिक की समस्या से राहत मिलेगी और उन्हें बेहतर परिवहन सुविधाएं प्राप्त होंगी। उन्होंने कहा कि उत्तरी विधानसभा क्षेत्र की सभी मुख्य और लिंक सड़कों का नवीनीकरण तेजी से करवाया जा रहा है। हर सड़क निर्माण में उच्च गुणवत्ता वाले मैटीरियल का उपयोग सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि सड़के लंबे समय तक मजबूत और सुरक्षित रहें। 

रिंटू ने यह भी बताया कि सड़क निर्माण से पहले सीवरेज और पीने के पानी की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करवाया जाता है, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन कार्यालय में बैठकर और क्षेत्र में जाकर लोगों की समस्याएं सुनी जाती हैं तथा उन्हें प्राथमिकता के आधार पर हल करवाया जा रहा है। उनका लक्ष्य है कि उत्तरी विधानसभा क्षेत्र को सबसे विकसित और सुविधाजनक क्षेत्र बनाया जाए।

पवित्र शहर दर्जे के फैसले का स्वागत

करमजीत सिंह रिंटू ने पंजाब सरकार द्वारा श्री अमृतसर साहिब (पुरानी वॉल्ड सिटी), तलवंडी साबो और श्री आनंदपुर साहिब को “पवित्र शहर” का दर्जा देने के ऐतिहासिक निर्णय का हार्दिक स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह फैसला पंजाब की आध्यात्मिक विरासत, संस्कृति और धार्मिक पहचान को और अधिक सशक्त करेगा। 

यह सम्मान गुरु तेग बहादुर साहिब जी की कृपा और आशीर्वाद से ही संभव हो पाया है, जो न केवल सिख समुदाय के लिए बल्कि पूरी मानवता के लिए गर्व की बात है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी, पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया जी और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान जी की दूरदर्शी सोच और प्रतिबद्ध नेतृत्व के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सीनियर डिप्टी मेयर प्रियंका शर्मा, रितेश शर्मा और क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

 

Tags: Karamjit Singh Rintu , Chairman Improvement Trust Amritsar , Amritsar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD