Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार

 

गीता महोत्सव में पर्यटकों की पहली पसंद बन रहे खादी वस्त्र

युवा खादी ग्रामोद्योग से जुडक़र स्थापित कर सकते हैं स्वरोजगार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुरुक्षेत्र , 26 Nov 2025

Last updated on: Nov 27, 2025, 16:42 IST

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में देश के दूसरे राज्यों से गीता जयंती महोत्सव में जहां एक ओर शिल्पकार अपनी हस्तकला का प्रदर्शन कर रहे है, वहीं ब्रह्मसरोवर के उत्तर दिशा के पावन घाट पर स्टाल नंबर 676, 677, 679 से 686 तक खादी ग्रामोद्योग बने वस्त्रों की झलक देखने को मिल रही है। इन स्टॉलों पर खादी से बने वस्त्रों की पर्यटक जमकर खरीदारी कर रहे है। 

स्टॉल नंबर 686 पर खादी के वस्त्र व 685 पर हर्बल मेहंदी, शैम्पू, खादी से तैयार जैकेट बिक्री के लिए रखे गए है। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में लगे खादी स्टॉल्स पर बातचीत करते हुए जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी प्रमोद कुमार पालीवाल ने बताया कि इन स्टॉलों पर हरियाणा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की तरफ से तैयार उत्पादों को बिक्री के लिए लाया गया है। 

आमजन के लिए 25 प्रतिशत तथा जबकि सरकारी कर्मचारियों द्वारा इन उत्पादों की खरीद पर 30 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। इन स्टॉल पर रखे वस्त्र खादी कपड़े से ही बनाए जाते हैं और इन वस्त्रों को स्वयं तैयार किया जाता हैं।उन्होंने बताया कि स्टॉल्स पर खादी से बने वस्त्र पर्यटकों को खूब पसंद आ रहे है और इनकी जमकर खरीदारी भी कर रहे हैं। 

खादी से बने यह वस्त्र सर्दियों में गर्म और गर्मियों में ठंडे रहते है। इन वस्त्रों को पहनने से शरीर के किसी भी भाग को कोई नुकसान नहीं होता। उन्होंने बताया कि सरकार खादी उद्योग को बढ़ावा देने एवं युवाओं को स्वरोजगार उपलब्ध करवाने के भरसक प्रयास कर रही है। 

युवा खादी से जुडक़र स्वरोजगार अपना सकते है, युवाओं को प्रशिक्षण दिलवाकर स्वरोजगार चलाने के लिए सरकारी की ओर से आर्थिक सहायता भी उपलब्ध करवाई जाती है। सरकार का उद्देश्य खादी ग्राम उद्योग से महिलाओं और युवाओं को रोजगार के अवसर भी प्रदान करना है। 

इस अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में कॉटन, खादी के कपड़े और उन से बने खेस, चादर, जर्सी, जैकेट, कोट व कुर्ता पजामा का कपड़ा लेकर आए है। नैचुरल पदार्थाे से बनी धूपबत्ती, नेचुरल शहद, लीची, नीम, लैदर शुज, चप्पल, साबुन, प्राकृतिक आंखों की दवा सहित अन्य उत्पाद उपलब्ध करवाएं गए है। 

प्रदेश सरकार सौर उर्जा को लेकर काफी गम्भीर है। नागरिकों में सौर ऊर्जा के प्रति रूचि को बढाने के लिए हरियाणा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड ने अपना विशेष स्टॉल भी लगाया है।

 

Tags: International Gita Mahotsav 2025 , Kurukshetra , Kurukshetra Development Board , International Gita Mahotsav , Gita Mahotsav 2025 , Gita Mahotsav , Brahma Sarovar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD