Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

हरियाणा सरकार ने पेन-डाउन स्ट्राइक के बीच स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रखने किए पुख़्ता प्रबंध

ओपीडी व इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी चालू

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 26 Nov 2025

Last updated on: Nov 27, 2025, 16:39 IST

हरियाणा सरकार ने 27 नवंबर गुरुवार को एचसीएमएस एसोसिएशन की दो घंटे की प्रस्तावित पेन डाउन स्ट्राइक के मध्य नजर स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू बनाए रखने के ठोस प्रबंध किए हैं। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुधीर राजपाल ने सभी सिविल सर्जन और पीएमओ के साथ बैठक कर ओपीडी सेवाएं सुचारू रूप से बनाए रखने के निर्देश दिए हैं और राज्यभर में सभी इमरजेंसी सेवाएं संचालित रहेंगी।

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने सिविल सर्जन और पीएमओ को पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि किसी भी मरीज को असुविधा का सामना न करना पड़े। पेन डाउन स्ट्राइक के चलते राज्य स्तर पर व्यापक गाइडलाइंस भी जारी की गई हैं और उनका पालन करते हुए जिलों ने आवश्यक कदम उठाए हैं। 

मरीजों की सुविधा के लिए 58 वर्ष की सेवा पूरी करने के बाद लगाए गए सभी कंसल्टेंट्स की सेवाओं को सुनिश्चित किया जाए। इस स्ट्राइक के चलते सभी कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले मेडिकल ऑफिसर की भी सेवाएं ली जाएं। सभी डिप्टी सिविल सर्जन एवं एसएमओ को ओपीडी सेवाओं में ड्यूटी देने के निर्देश दिए गए हैं। 

आरबीएसके के लगभग 400 डॉक्टर भी ओपीडी सेवाओं में ड्यूटी पर लगाया गया है। उन्होंने बताया कि सभी इमरजेंसी सर्विस चालू रहेंगी। सभी सीएमओ और पीएमओ ज़िला अस्पतालों में मौजूद रहेंगे ताकि मरीज़ों को बिल्कुल भी परेशानी न हो।

श्री सुधीर राजपाल ने सभी जिलों में हालातों की समीक्षा की और सुनिश्चित किया है कि किसी भी स्तर पर सेवा बाधित न हो, जिससे मरीजों को बिना किसी रुकावट के उपचार मिलता रहे।

 

Tags: Sudhir Rajpal , State Task Force , Additional Chief Secretary Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD