Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

तरन तारन से संबंधित नशा तस्कर खरड़ से गिरफ्तार

5 किलो हेरोइन, 1.6 किलो आईसीई, 6.5 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Mohali Police, Kharar, Kharar News, News of Kharar, Kharar Updates
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

खरड़ , 26 Nov 2025

Last updated on: Nov 27, 2025, 15:02 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार पंजाब को नशा-मुक्त राज्य बनाने की चल रही मुहिम के तहत एक बड़ी सफलता में पंजाब पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने खरड़ से एक नशा तस्कर को 5.084 किलो हेरोइन, 1.681 किलो आईसीई (मेथामफेटामाइन) और 6,50,000 रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार कर नशा तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

उल्लेखनीय है कि यह कार्रवाई एएनटीएफ रूपनगर रेंज द्वारा की गई है। गिरफ्तार किये गये आरोपी की पहचान तरनतारन के गोइंदवाल साहिब निवासी आकाशदीप सिंह के रूप में हुई है। नशों की खेप और ड्रग मनी बरामदगी के अलावा पुलिस टीमों ने एक चमड़े का बैग और दो इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीनें भी बरामद की हैं तथा उसकी सफेद शेवरलेट क्रूज़ कार (डीएल 82 एपी 9522) को भी जब्त कर लिया है, जिसका इस्तेमाल वह नशे की खेप पहुंचाने में कर रहा था।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच में गिरफ्तार किये गये आरोपी के उस मुख्य हैंडलर से संबंध सामने आए हैं, जो ट्राइसिटी क्षेत्र में नशे की खेप की डिलीवरी और वितरण का काम देखता है। डीजीपी ने कहा कि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए इस मामले में अगले-पिछले संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

इस कार्रवाई के विवरण साझा करते हुए एआईजी एएनटीएफ रूपनगर रेंज ए.एस. औलख ने बताया कि पुलिस को आरोपी और उसके साथियों के बारे में विशेष गुप्त सूचना मिली थी कि उन्होंने नशे की एक बड़ी खेप छिपा रखी है और खरड़ के नेचर हट-3 में एक फ्लैट में छिपे हुए हैं। इसके बाद डीएसपी एएनटीएफ योगेश कुमार के नेतृत्व में एएनटीएफ टीम ने उक्त फ्लैट पर छापा मारा।

उन्होंने आगे बताया कि छापेमारी के दौरान पुलिस टीमों ने संदिग्ध आकाशदीप को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की, जबकि उसके दो साथी फ्लैट की बालकनी के साथ लगते खाली प्लॉट में कूदकर फरार होने में कामयाब हो गए। एआईजी ने कहा कि आगे की जांच जारी है और दो फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है तथा आने वाले दिनों में और बरामदगी होने की संभावना है।

इस संबंध में थाना एएनटीएफ मोहाली में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21-सी तथा 29 के तहत एफआईआर नंबर 305 दिनांक 24-11-2025 दर्ज की गई है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Mohali Police , Kharar , Kharar News , News of Kharar , Kharar Updates

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD