Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा

 

'तेरे इश्क में' की बिहाइंड द सीन मस्ती, कृति सेनन, धनुष और आनंद राय का धमाकेदार अंदाज

Kriti Sanon, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Dhanush, Tollywood, Tere Ishq Mein
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 26 Nov 2025

Last updated on: Nov 27, 2025, 13:05 IST

अभिनेत्री कृति सेनन जल्द ही अभिनेता धनुष के साथ दर्शकों के बीच अपकमिंग फिल्म 'तेरे इश्क में' से सिनेमाघरों में दस्तक देगी, जिसे देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। वहीं, अभिनेत्री भी फैंस की उत्सुकता कम करने में कसर नहीं छोड़ रही हैं। अभिनेत्री कृति सेनन ने बुधवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म की शूटिंग के दौरान की कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। 

इन तस्वीरों में कृति, धनुष और फिल्म के निर्देशक आनंद एल राय और बाकी टीम के साथ मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रही हैं। कुछ तस्वीरों में सभी लोग हंसते-मुस्कुराते दिख रहे हैं तो कुछ शूटिंग के बीच आराम करते हुए कैप्चर किए गए हैं। ये तस्वीरें फिल्म के सेट का मजेदार माहौल बयां कर रही हैं।

पोस्ट कर उन्होंने लिखा, "उसे कहना, साथ गुजारे लम्हों में, हमने एक पूरी जिंदगी जी ली। आओ तस्वीरों में आज फिर से जिंदा हो जाएं।" अभिनेत्री की पोस्ट फैंस को काफी पसंद आ रही है। वे कमेंट सेक्शन में तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वहीं, कृति के कैप्शन से फैंस फिल्म को जोड़ रहे हैं।

फिल्म 'तेरे इश्क में' की बात करें तो इसे मशहूर निर्देशक आनंद एल राय ने डायरेक्ट किया है, जो 'तनु वेड्स मनु', 'रांझणा' और 'अतरंगी रे' जैसी मजेदार और शानदार फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। इस फिल्म में पहली बार कृति सेनन और धनुष साथ काम कर रहे हैं। दोनों की जोड़ी को देखने के लिए दर्शक बेकरार हैं।

फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें धनुष का लुक और कृति की अदाकारी देख फैंस फिल्म को लेकर उत्साहित दिख रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स इसे रांंझणा का सीक्वल बोल रहे हैं। अब देखना होगा कि 'तेरे इश्क में' दर्शकों के बीच कैसी छाप छोड़ेगी। यह फिल्म 28 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

 

Tags: Kriti Sanon , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Dhanush , Tollywood , Tere Ishq Mein

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD