Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

इजरायल में खसरे का बढ़ा प्रकोप : अध्ययन में खुलासा,'कोविड के बाद वैक्सीन से डर जिम्मेदार'

Health, Study, Research, Researchers
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तेल अवीव , 26 Nov 2025

Last updated on: Nov 27, 2025, 12:53 IST

 इजरायल इन दिनों हेल्थ सेक्टर के दो मोर्चों पर एक साथ लड़ रहा है। एक तरफ खसरे के बढ़ते मामलों का खतरा है, और दूसरी तरफ लोगों में वैक्सीन के प्रति बढ़ती झिझक है। जिस देश ने वर्षों तक अपने बच्चों को नियमित टीकाकरण में लगभग बेहतरीन रिकॉर्ड कायम रखा था, वहीं अब कोविड-19 महामारी के बाद पैदा हुई वैक्सीनेशन के प्रति अरुचि ने उस भरोसे को कमजोर कर दिया है। 

बार-इलान यूनिवर्सिटी के अध्ययन ने बताया कि महामारी के बाद इजरायल में बच्चों की रूटीन वैक्सीन्स- खासकर एमएमआर यानी मीजल्स (खसरा), मम्प्स और रुबेला और डीपीटी की स्वीकृति में स्पष्ट गिरावट आई है। जिन माता-पिता ने पहले बिना सवाल पूछे अपने बच्चों को टीके दिलाए, वे अब अधिक सतर्क, संशयग्रस्त और कुछ मामलों में विरोधी दिखने लगे हैं।

शोध में पाया गया कि जिन 6.6 फीसदी अभिभावकों ने महामारी से पहले अपने बड़े बच्चे को वैक्सीन लगवाई थी, उन्होंने छोटे बच्चे को वैक्सीन नहीं लगवाने का फैसला किया; यह मौजूदा बीमारी को 'शुरू करने के लिए काफी' है। ये नतीजे तब सामने आए हैं जब मई से अब तक इजरायल में खसरे से 11 बच्चों की मौत हो चुकी है। 

इनमें से ज्यादातर को टीका नहीं लगा था। विभाग के मुताबिक, अक्टूबर के आखिर तक संक्रमण के 1,644 मामले सामने आए और 577 पीड़ित अस्पताल में भर्ती हुए थे। अध्ययन के शोधकर्ताओं ने पाया कि इजरायल में बच्चों के एमएमआर टीकाकरण में महामारी से पहले की तुलना में लगभग 3 प्रतिशत की गिरावट आई है। 

यह बदलाव मामूली लगता है, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि खसरे जैसी बीमारी के लिए यह गिरावट बहुत मायने रखती है, वो भी तब जब इजरायल इस बीमारी के पूरी तरह से खात्मे की बात कह चुका था। खसरा दुनिया की सबसे संक्रामक बीमारियों में से एक है अगर एक व्यक्ति संक्रमित हो जाए, तो आस-पास के लगभग 90 फीसदी गैर-टीकाकृत भी इसकी चपेट में आ सकते हैं। 

इसलिए किसी एक छोटे समूह में भी टीकाकरण दर में गिरावट पूरे देश के लिए खतरा बढ़ा सकती है। यही वजह है कि इजरायल के कुछ हिस्सों में खसरा तेजी से फैल रहा है, खासकर उन इलाकों में जहां टीकाकरण दर पहले से कम है। कोविड महामारी के दौरान जिस तरह स्वास्थ्य निर्देशों में बार-बार बदलाव हुए, सोशल मीडिया पर गलत सूचनाएं फैलीं और कई लोगों ने वैक्सीन को लेकर अपनी राय बदली इसी ने रूटीन टीकाकरण का भरोसा भी प्रभावित किया। 

इजरायल में कई माता-पिता ने कहा कि कोविड वैक्सीन्स के समय उन्हें स्पष्ट जानकारी नहीं मिली, जिससे उन्हें अब सामान्य टीकाकरण के बारे में भी सोचने पर मजबूर होना पड़ा। इस बदले हुए मनोवैज्ञानिक माहौल ने ‘टीके के प्रति घटती रुचि’ को जन्म दिया। एक ऐसी स्थिति जिसमें लोग टीकों को खतरनाक नहीं मानते, लेकिन अनावश्यक या संदिग्ध मानने लगते हैं। 

यह सोच खसरे जैसे रोगों के लिए सीधा खतरा बन गई है। इजरायल का स्वास्थ्य विभाग बार-बार यह कह चुका है कि एमएमआर की दो खुराकें खसरे को लगभग पूरी तरह रोक सकती हैं। फिर भी, जिन समुदायों में कोविड के दौरान वैक्सीन विरोधी भावनाएं मजबूत हुईं, वे अब रूटीन टीकाकरण से भी दूर हो रहे हैं। 

यह गिरावट केवल आंकड़ों में नहीं, बल्कि अस्पतालों और क्लिनिकों में दिख रही है जहां डॉक्टरों के पास आने वाले माता-पिता पहले की तुलना में अधिक प्रश्न पूछते हैं, अधिक चिंतित रहते हैं और कई बार खसरे का खतरा समझने के बावजूद टीके से बचना चाहते हैं। द टाइम्स ऑफ इजरायल ने स्वास्थ्य विशेषज्ञों के हवाले से कहा कि कोविड के दौरान खोया भरोसा दोबारा बनाना आसान नहीं होगा। 

इजरायल में खासकर शहरी-धार्मिक समुदाय और कुछ प्रवासी समूहों में टीकाकरण दर पहले भी राष्ट्रीय औसत से कम थी; अब कोविड के बाद पैदा हुई संशयग्रस्त सोच ने इन क्षेत्रों को और संवेदनशील बना दिया है। खसरे का यह उभार सिर्फ एक बीमारी से जुड़ा नहीं है, बल्कि भरोसे के संकट की एक चेतावनी है। इजरायल जैसे देश, जहां स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत मानी जाती है, वहां भी कोविड के बाद गलतफहमियों और डर ने वैक्सीन पर वर्षों से बने भरोसे को हिलाकर रख दिया है।

 

Tags: Health , Study , Research , Researchers

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD