Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जयपुर शहीद स्मारक से रवाना हुई यमुना प्रवाह पदयात्रा, भजन लाल शर्मा ने दिखाई हरी झंडी

Bhajan Lal Sharma, BhajanLal Sharma, BJP, Rajasthan, Bharatiya Janata Party, Chief Minister Of Rajasthan, Jaipur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जयपुर , 25 Nov 2025

Last updated on: Nov 26, 2025, 17:34 IST

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने बुधवार को जयपुर में सरदार 150 यूनिटी मार्च पदयात्रा कार्यक्रम के तहत यमुना प्रवाह पदयात्रा का शुभारंभ किया। यह पद पदयात्रा अमर जवान ज्योति शहीद स्मारक, जयपुर से शुरू हुई। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा, "सरदार पटेल ने देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम किया है। 

हम आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती मना रहे है। सरदार पटेल ने अपनी दूरगमीय सोच से भारत को एक करने का काम किया है इसे हमेशा याद रखा जाएगा। इस तरह का पुरुष कोई नहीं था।" उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों का समर्थन भारत के लिए था और सरदार पटेल ने उन्हें देश में मिलाने के लिए पूरी मेहनत की। 

उन्होंने हैदराबाद में ऑपरेशन पोलो किया, निजाम की इच्छा के बावजूद हैदराबाद को भारत में मिला दिया, क्योंकि लोग ऐसा चाहते थे। विपक्ष पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे पहले कुछ लोगों ने इनको याद भी नहीं किया था, जबकि आजादी दिलाने में इनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

इन महापुरुषों को कोई जानता भी नहीं था, लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इन्हें अलग पहचान मिल रही है। इनके लिए कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। यूनिटी मार्च पद पदयात्रा कार्यक्रम के बारे में बताते हुए भजन लाल शर्मा ने कहा कि यात्रा जयपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर और सिरोही जिलों से गुजरते हुए गुजरात के करमसद पहुंचेगी। 

इस यात्रा में 8 प्रदेशों के यात्री शामिल होंगे। जयपुर से रवाना होने वाली इस यात्रा में राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश के कुछ जिलों के यात्री भी भाग लेंगे। यात्रा में हर जिले से दो यात्रियों का चयन किया गया है और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को प्रमुखता दी गई है।

उन्होंने कहा कि इन यात्राओं में राजस्थानी संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी। यात्राओं का स्वागत हर जिले की पारंपरिक संस्कृति के साथ किया जा रहा है। अलवर में यात्रियों का स्वागत भृतहरि नाट्य के साथ, सवाई माधोपुर में कन्हैया दंगल का आयोजन, कोटा में रिवर फ्रंट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, चित्तौड़गढ़ में यात्रियों को सांवरिया सेठ के दर्शन करवाए जाएंगे, और उदयपुर में प्रताप गौरव केन्द्र में महाराणा प्रताप की डॉक्यूमेंट्री दिखाई जाएगी।

 

Tags: Bhajan Lal Sharma , BhajanLal Sharma , BJP , Rajasthan , Bharatiya Janata Party , Chief Minister Of Rajasthan , Jaipur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD