Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

शी चिनफिंग ने टोंगा के राजा तुपोउ VI से मुलाकात की

Xi Jinping, Nanjing, Chinese President Xi Jinping, Chinese, China
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बीजिंग , 25 Nov 2025

Last updated on: Nov 26, 2025, 14:56 IST

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने चीन की राजधानी पेइचिंग में स्थित जन वृहत भवन में टोंगा के राजा तुपोउ VI (अहोइतु उनुअकी ओटोंगा तुकुअहो) से मुलाकात की, जो चीन की राजकीय यात्रा पर हैं। शी चिनफिंग ने कहा कि चीन और टोंगा सच्चे दोस्त हैं और दोनों देशों के बीच मित्रता का एक लंबा इतिहास है। 

राजनयिक संबंधों की स्थापना के बाद से, दोनों पक्षों ने हमेशा एक-दूसरे का सम्मान किया है, एक-दूसरे के साथ समान व्यवहार किया है, एक-दूसरे के मूल हितों और प्रमुख चिंताओं का दृढ़ता से समर्थन किया है, व्यावहारिक सहयोग में फलदायी परिणाम प्राप्त किए हैं और अपनी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को निरंतर गहरा किया है, जिससे विभिन्न सामाजिक व्यवस्थाओं और विभिन्न आकारों वाले देशों के बीच मैत्रीपूर्ण सहयोग के लिए एक आदर्श स्थापित हुआ है।

तुपोउ VI ने कहा कि चीन के साथ टोंगा की व्यापक रणनीतिक साझेदारी ने उल्लेखनीय प्रगति की है और टोंगा के आर्थिक व सामाजिक विकास में चीन की दीर्घकालिक और निःस्वार्थ सहायता के लिए आभार व्यक्त किया। टोंगा चीन के साथ अपने संबंधों को बहुत महत्व देता है, एक-चीन सिद्धांत का दृढ़ता से पालन करता है, 'थाइवान स्वतंत्रता' के किसी भी रूप का कड़ा विरोध करता है और राष्ट्रीय एकीकरण प्राप्त करने में चीन सरकार का दृढ़ता से समर्थन करता है।

इस यात्रा के दौरान, दोनों पक्षों ने चीन लोक गणराज्य और टोंगा साम्राज्य के बीच एक संयुक्त वक्तव्य जारी किया और मुलाकात के बाद, दोनों राष्ट्राध्यक्षों ने व्यापार, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और विकास आदि क्षेत्रों में कई सहयोग दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने की रस्म में भाग लिया।

 

Tags: Xi Jinping , Nanjing , Chinese President Xi Jinping , Chinese , China

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD