Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल ने गुरुद्वारा तख्त श्री केसगढ़ साहिब, गुरुद्वारा सीस गंज साहिब और गुरुद्वारा भोरा साहिब में माथा टेका

तीन तख्तों वाले शहरों को पवित्र शहरों का दर्जा देने का प्रस्ताव पारित करने की शक्ति प्रदान करने के लिए अकाल पुरख का धन्यवाद किया

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Arvind Kejriwal, Sri Anandpur Sahib, Religious
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्री आनंदपुर साहिब , 24 Nov 2025

Last updated on: Nov 25, 2025, 17:16 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज गुरुद्वारा तख्त श्री केसगढ़ साहिब, गुरुद्वारा सीस गंज साहिब और गुरुद्वारा भोरा साहिब में नतमस्तक होकर तीन तख्त साहिबान वाले शहरों को पवित्र शहरों का दर्जा देने के लिए शक्ति प्रदान करने पर अकाल पुरख का धन्यवाद किया। अमृतसर शहर के अंदरूनी हिस्से, तलवंडी साबो और श्री आनंदपुर साहिब को आधिकारिक तौर पर पवित्र शहर घोषित करने का प्रस्ताव पारित होने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि इस महान कार्य को पूरा करने के लिए अकाल पुरख ने उन पर अपार कृपाएँ की हैं, जो मानवता के प्रति बहुत बड़ी सेवा है।

अरविंद केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने कहा कि वे वाहेगुरु का शुक्राना करने के लिए नतमस्तक होने आए हैं और ईश्वर ने उन्हें यह सम्मानजनक प्रयास करने के लिए रहमतें बख्शी हैं। उन्होंने कहा कि परमात्मा ने उन्हें ऐसा निर्णय लेने की शक्ति प्रदान की है, जिसके बारे में दशकों से किसी ने सोचा तक नहीं था।

मुख्यमंत्री और ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि राज्य सरकार का यह प्रयास हमारी महान सांस्कृतिक और समृद्ध विरासत को, ख़ास कर युवा पीढ़ियों के बीच, कायम रखने के लिए है ताकि वे अपनी जड़ों से जुड़े रह सकें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जो कौमें अपने अतीत और विरासत को भूल जाती हैं, वे समय बीतने के साथ मिट जाती हैं।

अरविंद केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह हमारा सबका फ़र्ज़ बनता है कि हम अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को आने वाली पीढ़ियों के लिए सदा सुरक्षित रखें। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पंजाब सरकार का यह अनोखा प्रयास राज्य की भवन निर्माण कला, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को सुरक्षित रखने में बहुत मदद करेगा। 

उन्होंने कहा कि यह इन पवित्र शहरों के व्यापक विकास को सुनिश्चित करने में भी बहुत सहायक होगा, जो हमारी समृद्ध संस्कृति और विरासत के केंद्र हैं। अरविंद केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने आशा प्रकट की कि यह निर्णय राज्य में मानवता के लिए एक प्रकाश स्तंभ का काम करेगा।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Arvind Kejriwal , Sri Anandpur Sahib , Religious

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD