Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' की शूटिंग शुरू, प्रभास और तृप्ति डिमरी की जोड़ी आएगी नजर

Triptii Dimri, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Prabhas, Tollywood, Spirit, Sandeep Reddy Vanga
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 23 Nov 2025

Last updated on: Nov 24, 2025, 18:25 IST

संदीप रेड्डी वांगा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'स्पिरिट' को लेकर काफी चर्चा में हैं। फिल्म में प्रभास और तृप्ति डिमरी की जोड़ी देखने को मिलेगी। फिल्म को लेकर दर्शकों की उम्मीदें पहले ही काफी ज्यादा हैं। रविवार को फिल्म की शूटिंग शुरू हुई। फिल्म को शुभ मुहूर्त और भव्य पूजा समारोह के साथ लॉन्च किया गया। 

इस मौके पर फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियां मौजूद रहीं। खासतौर पर मेगास्टार चिरंजीवी ने इस अवसर को और भी यादगार बना दिया। उनकी उपस्थिति ने न सिर्फ फिल्म की टीम को खुशी दी, बल्कि फैंस के उत्साह को भी और बढ़ा दिया। फिल्म के निर्माता भद्रकाली पिक्चर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस लॉन्च इवेंट की तस्वीरें पोस्ट कीं और लिखा, ''भारत के बड़े सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'स्पिरिट' का शुभारंभ हुआ और इस खास मौके पर मेगास्टार चिरंजीवी ने उपस्थित होकर इसे और खास बना दिया।''

निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने भी इस मौके पर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने चिरंजीवी का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा कि उनका यह स्नेह और उपस्थिति उनके लिए अविस्मरणीय है। सभी उन्हें दिल से प्यार करते हैं। हालांकि, प्रभास की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करने में थोड़ी सावधानी बरती गई। 

संदीप रेड्डी वांगा ने यह सुनिश्चित किया कि किसी भी तस्वीर में प्रभास का नया लुक न दिखे। इसका कारण यह था कि फिल्म का लुक अभी फैंस के लिए रहस्य बना रहे। इसके बजाय, संदीप ने इंस्टाग्राम पर प्रभास के हाथों की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह फिल्म के क्लैपबोर्ड को पकड़ते दिख रहे थे।

उन्होंने लिखा कि प्रभास के हाथ ही फैंस को उत्साहित करने के लिए काफी हैं। फिल्म में प्रभास और तृप्ति डिमरी के अलावा कई अन्य बड़े कलाकार भी होंगे। प्रकाश राज और विवेक ओबेरॉय भी फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। 'स्पिरिट' का निर्माण भूषण कुमार, संदीप रेड्डी वांगा और प्रणय रेड्डी वांगा मिलकर कर रहे हैं। वहीं, संगीत हर्षवर्धन रमेश्वर तैयार करेंगे।

 

Tags: Triptii Dimri , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Prabhas , Tollywood , Spirit , Sandeep Reddy Vanga

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD