Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

नकली दवाइयों और एनडीपीएस (NDPS) के मुद्दे पर देश का पहला अंतर्राज्यीय सेमिनार

सात राज्यों के ड्रग्स कंट्रोलर हुए शामिल

Sudhir Rajpal, State Task Force, Additional Chief Secretary Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 22 Nov 2025

Last updated on: Nov 24, 2025, 18:03 IST

खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) हरियाणा द्वारा नकली दवाइयों और एनडीपीएस (NDPS) के मुद्दे पर देश का पहला अंतर्राज्यीय सेमिनार चंडीगढ़ में आयोजित किया गया। इस ऐतिहासिक आयोजन में सात राज्यों के ड्रग्स कंट्रोलर, सीआईडी और पुलिस विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। इस सेमिनार का उद्देश्य पड़ोसी राज्यों के बीच समन्वय बढ़ाकर नकली/जाली दवाओं की रोकथाम एवं एनडीपीएस दवाओं के नशे के तौर पर दुरुपयोग को रोकना था। इसके तहत विभिन्न राज्यों के विभागों के बीच सूचनाओं के आदान-प्रदान और प्रवर्तन अधिकारियों को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान करने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुधीर राजपाल ने किया। इस अवसर पर एफडीए हरियाणा के आयुक्त डॉ. मनोज कुमार,  राज्य औषधि नियंत्रक श्री ललित कुमार गोयल सहित मुख्यालय एवं फील्ड अधिकारी मौजूद रहे।

डॉ. मनोज कुमार ने सभी राज्यों से आए प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए एनडीपीएस मामलों में एफडीए हरियाणा की उपलब्धियों को रेखांकित किया। उन्होंने सीमावर्ती राज्यों के बीच आपसी समन्वय की अहमियत पर जोर दिया। अपने संबोधन में श्री सुधीर राजपाल ने एफडीए हरियाणा को अंतर्राज्यीय ज्ञान-साझा सेमिनार आयोजित करने के लिए बधाई दी। 

उन्होंने कहा कि नकली दवाओं और एनडीपीएस तस्करी का मुद्दा स्थानीय नहीं, बल्कि राज्यों के बीच साझा चुनौती है, जिसके लिए डेटा साझेदारी और पारदर्शी समन्वय अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी संबंधित पक्षों से ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

सेमिनार में पूर्व डीजीपी एवं सीबीआई के पूर्व संयुक्त निदेशक डॉ. केशव कुमार, महाराष्ट्र के सेवानिवृत्त संयुक्त आयुक्त व राज्य औषधि नियंत्रक ओ. एस. सधवानी तथा हरियाणा के राज्य औषधि नियंत्रक श्री ललित गोयल ने महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा की। डॉ. केशव कुमार ने भारत फार्मास्यूटिकल एलायंस द्वारा बनाए जा रहे राष्ट्रीय डेटाबेस की जानकारी दी और फॉरेंसिक विज्ञान की भूमिका पर प्रकाश डाला।

श्री ओ. एस. सधवानी ने हाल के मामलों में स्प्यूरियस/एएसक्यू  दवाओं के कारण बच्चों की मौतों पर गंभीर चिंता व्यक्त की और दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर बल दिया। श्री ललित गोयल ने नियंत्रित पदार्थों की अवैध तस्करी एवं दुरुपयोग पर चिंता जताते हुए बहु-हितधारक रणनीति अपनाने की आवश्यकता बताई। उन्होंने लेबलिंग और पैक साइज पर सत्र का संचालन किया।

 उन्होंने बताया क़ी सेमिनार के निष्कर्ष राज्य एवं केंद्र सरकार को भेजे जाएंगे, जिससे भविष्य में अंतर्राज्यीय रणनीतियों को मजबूत किया जा सके। हिमाचल प्रदेश के राज्य औषधि नियंत्रक श्री मनीष कपूर द्वारा पैनल चर्चा का आयोजन किया गया।

इसके अतिरिक्त पंजाब, हिमाचल तथा अन्य राज्यों के ड्रग्स कंट्रोलर—श्री संजीव गर्ग, श्री दीपक शर्मा एवं श्री सुशांत शर्मा भी उपस्थित रहे। सात राज्यों के 70 से अधिक अधिकारियों ने इसमें भाग लिया। इस अवसर पर एफडीए हरियाणा के सहायक राज्य औषधि नियंत्रक श्री करन सिंह गोदारा तथा श्री परजिंदर सिंह भी उपस्थित थे।

 

Tags: Sudhir Rajpal , State Task Force , Additional Chief Secretary Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD