Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

अपने बर्थडे पर कार्तिक आर्यन ने फैंस को दिया तोहफा, 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' का टीजर रिलीज

Kartik Aaryan, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Ananya Panday, Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 22 Nov 2025

Last updated on: Nov 24, 2025, 11:11 IST

कार्तिक आर्यन ने अपने 35वें जन्मदिन पर फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। जन्मदिन के मौके पर उनकी और अनन्या पांडे की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' का टीजर रिलीज किया गया। टीजर में कार्तिक और अनन्या पांडे का जबरदस्त रोमांस दिख रहा है और फैंस फिल्म के अतरंगी डॉयलॉग से काफी खुश हैं। क्रिसमस पर रिलीज होने वाली इस फिल्म का टीजर भले ही छोटा है, लेकिन छोटे से टीजर में ही कार्तिक और अनन्या की धमाकेदार केमिस्ट्री देखी जा रही है। 

टीजर की शुरुआत में ही कार्तिक अतरंगी डायलॉग कहते हैं, 'मलाइका से लेकर मलाला तक, उर्फी से लेकर कमला तक, कोई भी इस मामाज बॉय को हाथ से ना जाने दें।' वहीं अनन्या को साल 2025 में नब्बे के दशक का पवित्र प्यार चाहिए। कार्तिक बिल्कुल उसके उलट हैं, अब देखना होगा कि दोनों की जोड़ी कैसे जमेगी। टीजर में अनन्या और कार्तिक ने कॉमेडी के अलावा बोल्ड सीन्स भी दिए हैं। 

टीजर को अनन्या पांडे ने शेयर किया है और कार्तिक को जन्मदिन की बधाई भी दी है। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "आपके रूमी की ओर से आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।" इस फिल्म के डायरेक्टर समीर विद्वांस हैं और फिल्म के निर्माता करण जौहर हैं। इससे पहले भी समीर विद्वांस, कार्तिक के साथ फिल्म 'सत्य प्रेम की कथा' लेकर आए थे। 

फिल्म ने पर्दे पर औसत कमाई की थी, लेकिन इस फिल्म से फैंस को काफी उम्मीदें हैं क्योंकि इसमें कॉमेडी और रोमांस दोनों ही भरपूर मात्रा में देखने को मिलने वाले हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म 150 करोड़ के बजट में बनाई गई है। फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर रिलीज की जाएगी। अगस्त्य नंदा की 'इक्कीस' भी 25 दिसंबर को रिलीज होगी। अब देखना होगा कि दर्शक पर्दे पर रोमांस और लव स्टोरी को पसंद करते हैं या देशभक्ति से भरी कहानी को सराहते हैं।

 

Tags: Kartik Aaryan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Ananya Panday , Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD