Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

यादवेंद्र गोमा ने नूरपुर में की विभागीय योजनाओं की व्यापक समीक्षा

कहा... गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए सभी विभागों को निभानी होगी सक्रिय भूमिका

Yadvinder Goma, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 21 Nov 2025

Last updated on: Nov 22, 2025, 14:58 IST

आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री श्री यादवेंद्र गोमा की अध्यक्षता में आज नूरपुर में विभिन्न विभागों की योजनाओं, कार्यक्रमों और चल रही विकास गतिविधियों की समीक्षा हेतु एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व विधायक अजय महाजन तथा उपमंडल स्तर के विभागीय अधिकारियों ने बैठक में भाग लिया।

बैठक के दौरान मंत्री श्री गोमा ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं का मुख्य उद्देश्य लाभार्थियों तक समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से सेवाएं पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं की प्रगति को नियमित रूप से माॅनिटर किया जाए तथा जिन योजनाओं में त्वरित सुधार की आवश्यकता है, वहाँ जल्द प्रभावी कदम उठाए जाएं। 

श्री गोमा ने कहा कि सरकार नागरिकों के लिए गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है, और इस दिशा में सभी विभागों को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। श्री गोमा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विभाग सामंजस्य स्थापित कर कार्य करें, ताकि योजनाओं का लाभ अधिकतम लोगों तक पहुँच सके। 

उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं और खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं को और सुदृढ़ करने की दिशा में ठोस पहल की जाए। बैठक के दौरान विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रहीं चुनौतियों तथा उनके समाधान पर भी मंत्रणा की गई। मंत्री ने अधिकारियों को लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने और प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

बैठक में विद्युत अवसंरचना, ट्रांसफाॅर्मरों के स्थापना, स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के विस्तार, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की प्रगति, वृद्धावस्था पेंशन के मामले, विधवा पेंशन, युवाओं के कौशल विकास, खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने ग्रामीण स्तर पर खेल संरचनाओं को मजबूत करने संबंधी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। 

उप मंडल अधिकारी अरुण शर्मा, लोक निर्माण विभाग के एसई मनोहर धीमान खंड विकास अधिकारी अशोक कुमार, आयुष विभाग से डाॅ. अभिनव, डीएसपी चंद्रपाल, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग आनंद बलौरिया, अधिशासी अभियंता विद्युत विकास ठाकुर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, विवेक शर्मा, कृषि विभाग से शैलेश सूद, सीडीपीओ सुमित, एसई आईपीएच संजय ठाकुर, वन विभाग से योगेश सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Yadvinder Goma , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD