Monday, 20 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

'जदों दा मोबाइल आ गया' फिल्म ने दिलाई मेरे कॉलेज के दिनों की याद : डेलबर आर्या

Pollywood, Entertainment, Actress, Cinema, Punjabi Films, Movie, Delbar Arya
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 21 Nov 2025

Last updated on: Nov 22, 2025, 12:33 IST

पंजाबी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री डेलबर आर्या इन दिनों अपनी नई फिल्म 'जदों दा मोबाइल आ गया' को लेकर चर्चाओं में हैं। इस कड़ी में उन्होंने आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में फिल्म के अनुभव के बारे में बताया और कहा कि यह यात्रा उनके लिए कितनी खास रही। उन्होंने कहा कि इस फिल्म में काम करना कॉलेज के दिनों की याद दिला गया। 

यह उनकी जीवनशैली से काफी मेल खाता है। डेलबर आर्या ने आईएएनएस से बात करते हुए खासतौर से फिल्म के एक रोमांटिक गाने की शूटिंग का जिक्र किया। उन्होंने कहा, ''फिल्म का एक रोमांटिक गाना मेरे लिए काफी मजेदार था। यह गाना फिल्म की आखिरी शूटिंग का हिस्सा था। इस गाने की शूटिंग के दौरान मुझे अपने कॉलेज के दिनों की याद आ गई, और मैंने इस किरदार को पर्दे पर जीवंत बनाने का भरपूर आनंद लिया।''

अभिनेत्री ने आगे कहा, ''मैं बेहद उत्साहित हूं, यह जानने के लिए कि जब दर्शक मेरे इस नए अवतार को देखेंगे, तो उनकी प्रतिक्रिया कैसी होगी। मेरा किरदार सिमरन मजेदार और आजाद ख्यालों वाला है। वह अपनी जिंदगी अपने शर्तों पर जीती है और हमेशा खुश रहती है। डेलबर ने बताया कि उनके किरदार का एक गाना बचा हुआ था, जो अब शूट हो गया है। 

उन्होंने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि फिल्म पूरी तरह तैयार हो चुकी है और यह अगले साल रिलीज होने वाली है। फिल्म 'जदों दा मोबाइल आ गया' का निर्देशन नवजीत सिंह ने किया है और इसे सौरभ राणा ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म का विषय आज के युवाओं और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को दर्शाना है। इस फिल्म में डेलबर आर्या एक पीएचडी छात्रा के किरदार में दिखाई देंगी।

इनके अलावा, फिल्म में करमजीत अनमोल, सोही सरदार और रूपिंदर रूपी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। डेलबर आर्या अपने अन्य प्रोजेक्ट्स में काफी व्यस्त हैं। वह जल्द ही पंजाबी फिल्म 'मधानिया' में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में उनका किरदार थोड़ा चुनौतीपूर्ण और ग्रे-शेड वाला है। इस फिल्म में पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे जैसे नीरू बाजवा, देव खरौद, गुरप्रीत घुग्गी, पूनम ढिल्लों आदि नाम शामिल हैं।

 

Tags: Pollywood , Entertainment , Actress , Cinema , Punjabi Films , Movie , Delbar Arya

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD