Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

नाईपर मोहाली में एडवांस्ड एनालिटिकल टेक्नीक पर दो हफ़्ते के आईटेक प्रोग्राम का हुआ समापन समारोह

16 देशों के 22 प्रतिभागी नाईपर मोहाली के आईटेक ट्रेनिंग प्रोग्राम में हुए शामिल

Prof Dulal Panda, NIPER, NIPER Mohali, ITEC Programme, Prof Dulal Panda, Mohali
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 21 Nov 2025

Last updated on: Nov 21, 2025, 18:51 IST

नाईपर, मोहाली द्वारा 10 से 21 नवम्बर, 2025 तक दो सप्ताह का आईटेक (ITEC) गहन प्रशिक्षण कार्यक्रम “एडवांस्ड एनालिटिकल टेक्निक्स: बेसिक प्रिंसिपल्स एंड एप्लीकेशन्स फॉर क्वालिटी असेसमेंट ऑफ ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल्स फॉर एक्सपोर्ट” का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 16 देशों—बांग्लादेश, कोस्टा रिका, मिस्र, इथियोपिया, इराक, जॉर्डन, मालदीव, रवांडा, श्रीलंका, सिएरा लियोन, थाईलैंड, ताजिकिस्तान, तंजानिया, उज्बेकिस्तान, वियतनाम तथा जाम्बिया—के 22 प्रतिभागियों ने भाग लिया। 

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 17 विभिन्न देशों से कुल 25 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। प्रतिभागी देशों में बांग्लादेश, कोस्टा रिका, मिस्र, इथियोपिया, इराक, जॉर्डन, मालदीव, रवांडा, श्रीलंका, सिएरा लियोन, थाईलैंड, ताजिकिस्तान, तंज़ानिया, युगांडा, उज़्बेकिस्तान, वियतनाम और ज़ाम्बिया शामिल हैं। प्रतिभागियों में औषधि नियामक निकायों, उद्योग, शिक्षाविदों, फार्मासिस्टों तथा गुणवत्ता नियंत्रण से जुड़े विशेषज्ञ सम्मिलित थे।

आज संस्थान के कन्वेंशन सेंटर  में आयोजित समापन समारोह में पाठ्यक्रम समन्वयक प्रो. संजय जाचक  ने कार्यक्रम की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण अवधि के दौरान 19 वैज्ञानिक व्याख्यान आयोजित किए गए तथा अत्याधुनिक विश्लेषणात्मक उपकरणों पर 10 हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण सत्र आयोजित  किए गए। प्रशिक्षण के अंतर्गत प्रतिभागियों को नेशनल एग्री-फूड बायोटेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट (नाबी), मोहाली तथा नाईपर  के नेचुरल प्रोडक्ट्स फील्ड लैबोरेटरी का शैक्षणिक भ्रमण भी कराया गया।

नाईपर, मोहाली के निदेशक प्रो. दुलाल पांडा ने अपने संबोधन में भारत के आईटेक प्रशिक्षण कार्यक्रम के इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रतिभागियों को नाईपर  मोहाली में उपलब्ध उच्च-स्तरीय शैक्षणिक अवसरों की जानकारी देते हुए आग्रह किया कि वे अपने-अपने दूतावासों को यहाँ के शैक्षणिक कार्यक्रमों की सिफारिश  करें ताकि उनके देश के छात्र भी नाईपर में शिक्षा  का लाभ ले सकें।

प्रतिभागियों ने मंच पर अपने अनुभव साझा किए और उन्हें कार्यक्रम में भागीदारी के प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। समारोह के अंत में विंग कमांडर पी.जे.पी. सिंह वरैच (से.नि.), रजिस्ट्रार, नाईपर  मोहाली ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। उन्होंने विदेश मंत्रालय के आईटेक प्रभाग तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय का नाईपर  पर विश्वास व्यक्त करने हेतु आभार जताया। 

साथ ही उन्होंने निदेशक नाईपर, प्रो. संजय जाचक, समिति के सदस्यों, गेस्ट हाउस प्रबंधन तथा सभी सहयोगियों को कार्यक्रम के सफल आयोजन में योगदान हेतु धन्यवाद दिया। दो सप्ताह का गहन प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ|

 

Tags: Prof Dulal Panda , NIPER , NIPER Mohali , ITEC Programme , Prof Dulal Panda , Mohali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD