Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

रणदीप हुड्डा ने '120 बहादुर' टीम को दी बधाई, बताया त्याग और बहादुरी की शानदार कहानी

Randeep Hooda, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 20 Nov 2025

Last updated on: Nov 21, 2025, 16:52 IST

1962 के भारत-चीन युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी '120 बहादुर' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। मुंबई में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें एक्टर रणदीप हुड्डा के अलावा कई प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की। हुड्डा ने फिल्म की तारीफ करते हुए इसे शानदार बताया। 

रणदीप हुड्डा ने फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया पर खुलकर तारीफ की। उन्होंने इसे बॉन्डिंग, त्याग और जबरदस्त बहादुरी से भरी दिल छू लेने वाली फिल्म बताया। रणदीप ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, "क्या कहानी है, वीरता की कहानी को बहुत अच्छे से बताया गया है। 

बॉन्डिंग, त्याग और जबरदस्त बहादुरी की एक बहुत ही दिल को छू लेने वाली फिल्म। फरहान अख्तर और बाकी शानदार कास्ट को सलाम। दादा किशन की जय। बधाई हो टीम।" फिल्म '120 बहादुर' का निर्देशन रजनीश 'रजी' घई ने किया है, जबकि इसे एक्सेल एंटरटेनमेंट और ट्रिगर हैपी स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया है। 

फरहान अख्तर फिल्म में मेजर शैतान सिंह के किरदार में हैं, जिन्हें परम वीर चक्र भी मिला था। वहीं, राशी खन्ना फिल्म में शगुन कंवर के रूप में दिखाई दे रही हैं, जो मेजर की पत्नी का किरदार निभा रही हैं। इसके अलावा, अंकित सिवाच भी फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी पर नजर डालें तो यह रेजांग ला की लड़ाई पर बनी है, जहां 120 भारतीय सैनिकों ने 3,000 चीनी सैनिकों के खिलाफ डटकर मुकाबला किया। 

यह फिल्म सैनिकों की वीरता और देशभक्ति की भावना को शानदार तरीके से पर्दे पर पेश करती है। फिल्म के लिए फरहान अख्तर ने खूब मेहनत की है। फरहान ने लद्दाख की कठिन परिस्थितियों में शूटिंग की थी। फिल्म की शूटिंग 14,000 फीट की ऊंचाई पर हुई थी, जहां का तापमान अक्सर माइनस 5 से माइनस 10 डिग्री तक गिर जाता था।

 

Tags: Randeep Hooda , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD