Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

श्री सत्य साईं बाबा का जन्म शताब्दी समारोह : ऐश्वर्या राय ने बताया फाइव 'डी' का महत्व

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Aishwarya Rai, Sri Sathya Sai Baba
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पुट्टपर्थी , 19 Nov 2025

Last updated on: Nov 20, 2025, 11:54 IST

आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी में श्री सत्य साईं बाबा के मंदिर में जन्म शताब्दी समारोह का आयोजन रखा गया है। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू, उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय को देखा गया, जहां उन्होंने पीएम मोदी को कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए आभार जताया और उन्हें श्री सत्य साईं बाबा के विचारों को फॉलो करने वाला बताया।

स्टेज से ऐश्वर्या राय बच्चन ने कहा, "श्री सत्य साईं बाबा की पवित्र जन्म शताब्दी के मौके पर मेरा दिल श्रद्धा और भक्ति से भर गया है। उनके विचारों, अनुशासन, समर्पण और भक्ति से आज भी विश्व भर में लाखों दिलों को बदलने का काम हो रहा है।" उन्होंने पीएम मोदी को सम्मान देते हुए कहा, "मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज यहां हमारे साथ उपस्थित होने और इस विशेष अवसर का सम्मान करने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करती हूं। 

मैं आपके ज्ञानवर्धक, प्रभावशाली और प्रेरणादायक शब्दों को सुनने के लिए उत्सुक हूं। पीएम मोदी की उपस्थिति इस शताब्दी समारोह में पवित्रता और प्रेरणा जोड़ती है और हमें सत्य साईं के इस संदेश की याद दिलाती है कि सच्चा नेतृत्व सेवा है और मानव सेवा ही ईश्वर सेवा है।" एक्ट्रेस ने श्री सत्य साईं के विचारों के बारे में कहा कि, बाबा ने हमेशा पांच 'डी' के बारे में बात की है। 

एक सार्थक, उद्देश्यपूर्ण और आध्यात्मिक रूप से स्थिर जीवन के लिए ये पांच आवश्यक गुण आवश्यक हैं, जिसमें अनुशासन, समर्पण, भक्ति, दृढ़ संकल्प और विवेक शामिल हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन श्री सत्य साईं बाबा की अनुयायी हैं। सिर्फ ऐश्वर्या राय ही नहीं बल्कि उनके माता-पिता और परिवार भी पहले से श्री सत्य साईं बाबा के भक्त हैं। 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जब ऐश्वर्या का जन्म हुआ था, तब उनके माता-पिता पुट्टपर्थी में आशीर्वाद लेने के लिए आए थे। इतना ही नहीं, ऐश्वर्या सत्‍य साईं बाबा के स्कूल में बाल विकास की छात्रा भी रही हैं, जिन्होंने वहां धर्मशास्त्र का ज्ञान लिया था। मिस वर्ल्ड का ताज जीतने के बाद भी वे पुट्टपर्थी में आशीर्वाद लेने पहुंची थीं।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Aishwarya Rai , Sri Sathya Sai Baba

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD