Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

2030 तक 100 बिलियन डॉलर तक पहुंचेगा भारत-रूस द्विपक्षीय व्यापार : सुब्रह्मण्यम जयशंकर

Subrahmanyam Jaishankar, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मॉस्को , 19 Nov 2025

Last updated on: Nov 20, 2025, 11:51 IST

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर इन दिनों रूस की यात्रा पर हैं। उन्होंने बुधवार को येकातेरिनबर्ग और कजान में भारत के महावाणिज्य दूतावासों के उद्घाटन के अवसर पर कहा कि ये वाणिज्य दूतावास 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 100 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक बढ़ाने के हमारे संयुक्त प्रयासों में योगदान देंगे। इस दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि यह हमारे लिए एक महत्वपूर्ण दिन है, जब हम इस देश में दो और महावाणिज्य दूतावास खोल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों में इन वाणिज्य दूतावासों की स्थापना के लिए निरंतर कार्य चल रहा है, इसलिए सबसे पहले मैं रूसी सरकार से मिले समर्थन की सराहना करता हूं। विदेश मंत्री ने कहा कि येकातेरिनबर्ग को अक्सर अपने औद्योगिक महत्व के कारण रूस की तीसरी राजधानी कहा जाता है और यह साइबेरिया का प्रवेश द्वार है।

भारी इंजीनियरिंग, रत्न-कटाई, रक्षा निर्माण, धातु विज्ञान, परमाणु ईंधन, रसायन और चिकित्सा उपकरणों के लिए प्रसिद्ध यह क्षेत्र रूस में इन्नोप्रोम जैसे सबसे प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक मंचों में से एक की मेजबानी करता है। उन्होंने कहा कि वाणिज्य दूतावास के खुलने से भारतीय और रूसी उद्योगों के बीच तकनीकी, वैज्ञानिक, आर्थिक और व्यापारिक सहयोग को सक्षम और मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।

जयशंकर ने कहा कि कजान रूस के सबसे आकर्षक शहरों में से एक है। यह क्षेत्र एक बहु-सांस्कृतिक और बहु-जातीय केंद्र है और रूस और शेष एशिया के बीच एक सेतु का काम करता है। यह वाणिज्य दूतावास, अंतर-सांस्कृतिक आदान-प्रदान और आईटीईसी भागीदारी को प्रोत्साहित करके लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करने में मदद करेगा।

कजान अपने तेल उत्पादन और शोधन, उर्वरकों, ऑटोमोबाइल, रक्षा निर्माण, फार्मास्यूटिकल्स और विद्युत उपकरणों के लिए प्रसिद्ध है। मुझे विश्वास है कि दो नए वाणिज्य दूतावासों के खुलने से भारत-रूस संबंध और मजबूत होंगे और यह निश्चित रूप से हमारे संबंधों में एक नए चरण की शुरुआत करेगा। जयशंकर ने कहा कि रूस में एक बड़ा और विविध भारतीय प्रवासी समुदाय है, जिसमें आज 30,000 से ज्यादा भारतीय छात्र शामिल हैं। 

इनमें से लगभग 7000 लोग कजान में भारतीय महावाणिज्य दूतावास के अधिकार क्षेत्र में रहते हैं और 3000 लोग येकातेरिनबर्ग के अधिकार क्षेत्र में रहते हैं, और मुझे विश्वास है कि भारतीय प्रवासी, व्यापारिक समुदाय, और विशेष रूप से हमारे युवा छात्र इन दोनों क्षेत्रों में भारत की वाणिज्य दूतावास सेवाओं और राजनयिक उपस्थिति से लाभान्वित होंगे।

उन्होंने कहा कि मुझे पूरा यकीन है कि इन वाणिज्य दूतावासों के खुलने से न केवल रूस में हमारी राजनयिक उपस्थिति बढ़ेगी, बल्कि यह व्यापार, पर्यटन, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी, और यहां तक कि हमारे दोनों देशों के बीच शैक्षणिक और सांस्कृतिक संबंधों को और बढ़ावा देने में भी उत्प्रेरक का काम करेगा।

 

Tags: Subrahmanyam Jaishankar , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD