Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पीयूष गोयल ने उद्यमियों से की मुलाकात, ग्रोथ और इनोवेशन को बढ़ाने पर हुई चर्चा

Piyush Goyal, Commerce and Industry Minister, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 19 Nov 2025

Last updated on: Nov 20, 2025, 11:15 IST

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को बताया कि उन्होंने उद्यमियों से एक साथ प्रोडक्टिव सेशन के दौरान बातचीत की है और इस दौरान ग्रोथ एवं इनोवेशन को बढ़ाने और सरकार के विकसित भारत 2047 विजन पर चर्चा हुई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में गोयल ने कहा, "बैठक में हमने चर्चा की है कि कैसे हर पक्षकार ग्रोथ एवं इनोवेशन को बढ़ाने और विकसित भारत 2047 के विजन में योगदान दे सकता है।"

इससे पहले गोयल ने भारत मंडपम में निवेशकों और इंडस्ट्री के भागीदारों के साथ व्यापार में आसानी और निवेश को बढ़ाने के लिए चर्चा की थी। केंद्रीय मंत्री ने कहा,"बैठक में निवेश के माहौल को और बेहतर बनाने के लिए नीतिगत स्थिरता की निरंतरता, अधिक नियामक स्पष्टता और तेज डिजिटल मंजूरियों पर चर्चा की गई। 

एक पारदर्शी, पूर्वानुमानित और इनोवेशन-संचालित इकोसिस्टम के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई गई, जो दीर्घकालिक पूंजी को बढ़ावा देता है और एक अग्रणी वैश्विक निवेश गंतव्य के रूप में हमारी स्थिति को मजबूत करता है।" इसके अतिरिक्त गोयल ने मंगलवार को निर्यातकों, आयातकों, स्टार्टअप्स और एमएसएमई को नई जानकारियां जल्द उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ट्रेड इंटेलिजेंस एंड एनालिटिक्स (टीआईए) पोर्टल लॉन्च किया, जिसके तहत सभी पक्षकारों के लिए अतिरिक्त व्यापार डेटा उपलब्ध कराया जाएगा। 

इससे छोटे व्यवसाय अब उस डेटा तक पहुंच प्राप्त कर सकेंगे जो पहले केवल बड़े उद्यमों के लिए उपलब्ध था। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वैश्विक सेवा क्षेत्र में अपार अवसर हैं जो अब सभी के लिए सुलभ होंगे। उन्होंने कहा कि यह पोर्टल निर्यातकों को देश के मुक्त व्यापार समझौतों का बेहतर उपयोग करने में मदद करेगा। 

वाणिज्य मंत्रालय ने इस प्लेटफॉर्म को विकसित करने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए हैं।  इस पोर्टल में व्यापार विविधीकरण को बढ़ावा देने, भारत के व्यापार क्षेत्र को नए क्षेत्रों और नए उत्पादों तक विस्तारित करने और खोए हुए अवसरों को पहचानने में मदद करने की क्षमता है। ट्रेड डेटा एनालिटिक्स पोर्टल एक लागत-प्रभावी, ओपन-सोर्स समाधान है जो पहुंच, मापनीयता और उपयोगकर्ता-केंद्रित डिजाइन को प्राथमिकता देता है। 

 

Tags: Piyush Goyal , Commerce and Industry Minister , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD