Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण नियंत्रण के लिए हरियाणा की सशक्त कार्य योजना

प्रदेश में विश्व बैंक समर्थित स्वच्छ वायु कार्यक्रम लागू

Sudhir Rajpal, State Task Force, Additional Chief Secretary Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 18 Nov 2025

Last updated on: Nov 20, 2025, 10:55 IST

हरियाणा सरकार ने दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए आज एक व्यापक और सशक्त कार्य योजना पेश की। यह प्रस्तुति केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा आयोजित एक वर्चुअल समीक्षा बैठक में की गई। बैठक की अध्यक्षता मंत्रालय के सचिव श्री तन्मय कुमार ने की। 

हरियाणा की ओर से पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुधीर राजपाल ने राज्य में किए जा रहे प्रयासों और भविष्य की रणनीति की जानकारी दी। बैठक के दौरान मंत्रालय ने एनसीआर राज्यों की वायु गुणवत्ता स्थिति की समीक्षा की और सर्दियों के मौसम में लागू किए गए प्रदूषण नियंत्रण कार्याें की प्रगति का मूल्यांकन किया। 

श्री राजपाल ने बताया कि राज्य सरकार ने परिवहन, कृषि, नगरपालिका प्रबंधन और ऊर्जा उत्पादन से जुड़े क्षेत्रों में अल्पकालिक और दीर्घकालिक उपाय लागू किए हैं, जिससे प्रदूषण स्तर में कमी दर्ज की जा रही है। उन्होंने कहा कि निरंतर और समन्वित प्रयासों के चलते इस वर्ष पराली जलाने की घटनाओं में पिछले वर्ष की तुलना में लगभग आधी कमी आई है।

वाहनों से होने वाले प्रदूषण में कमी के लिए डीजल ऑटो को सड़कों से हटाया गया है, गुरुग्राम और फरीदाबाद में मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनें तैनात की गई हैं और सड़क धूल नियंत्रण के लिए नियमित प्रयास जा रहे हैं। श्री सुधीर राजपाल ने यह भी बताया कि एनसीआर से बाहर स्थित ईंट भट्ठों में अब धान की पराली आधारित पेलेट्स और ब्रिकेट्स का उपयोग किया जा रहा है। 

इससे स्वच्छ ईंधन को बढ़ावा मिला है और पराली प्रबंधन में भी मदद मिली है। उन्होंने बताया कि जीएमडीए और एफएमडीए द्वारा आईटी आधारित निगरानी प्रणाली लागू की गई है, जिससे पराली जलाने की घटनाओं का उसी समय पता लगाकर तुरंत कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा, प्रमुख शहरी केंद्रों में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन भी शुरू कर दिया गया है।

उन्होंने बैठक में बताया कि हरियाणा सरकार विश्व बैंक समर्थित स्वच्छ वायु कार्यक्रम भी लागू कर रही है। इस परियोजना से केन्द्र सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों के अनुरूप राज्य में वायु गुणवत्ता प्रबंधन प्रणालियों को सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगी। यह क्षेत्र-विशिष्ट वायु प्रदूषण निवारक उपायों को डिजाइन और कार्यान्वित करने तथा सीमा पार उत्सर्जन को कम करने के लिए इंडो-गैंगेटिक प्लेन (आईजीपी) राज्यों के बीच समन्वय को सुगम बनाएगा।

बैठक के दौरान पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुधीर राजपाल ने कहा कि राज्य सरकार प्रदूषण नियंत्रण के सभी निर्देशों को सख्ती से लागू करने, विभागों के बीच समन्वय सुनिश्चित करने और निगरानी तंत्र को और प्रभावी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस बैठक में परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री राजा शेखर वुंदरू हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन श्री विनीत गर्ग, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के प्रधान सचिव श्री पंकज अग्रवाल, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री विकास गुप्ता, हरियाणा विद्युत उत्पादन निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. साकेत कुमार तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

Tags: Sudhir Rajpal , State Task Force , Additional Chief Secretary Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD