Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

नशा मुक्त भारत अभियान ने अब तक हजारों लोगों का जीवन बचाया - कृष्ण कुमार बेदी

मंत्री बेदी ने नागरिकों को नशीले पदार्थों के उपयोग के विरुद्ध दिलाई शपथ

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 18 Nov 2025

Last updated on: Nov 20, 2025, 10:51 IST

हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता  मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि पांच वर्ष पहले प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए नशा मुक्त भारत अभियान के तहत अब तक हजारों लोगों का जीवन बचाया गया है। नशा मुक्त भारत अभियान पूरे देश में एक विशाल और प्रभावी आंदोलन बन चुका है।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री फतेहाबाद में नशा मुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ पर फतेहाबाद में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने नागरिकों को नशीले पदार्थों के उपयोग के विरूद्ध शपथ दिलाई जिसमें सभी ने मिलकर  राज्य को नशा मुक्त बनाने का दृढ़ संकल्प लिया।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि अब तक पूरे देश में विभिन्न स्तर पर आयोजित 7.39 लाख गतिविधियों के माध्यम से, यह अभियान 23.22 करोड़ से अधिक लोगों को संवेदनशील बनाने और शिक्षित करने में सफल रहा है। इनमें 7.82 करोड़ से अधिक युवा और 5.25 करोड़ से अधिक महिलाएं इस अभियान के मुख्य भागीदार बने हैं। 

उन्होंने कहा कि 17.11 लाख से अधिक शैक्षणिक संस्थानों और 20000 से अधिक मास्टर स्वयं सेवकों का सक्रिय सहयोग इस अभियान की सफलता सुनिश्चित करता है। श्री बेदी ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से आने वाली पीढिय़ों को दलदल से निकालने की पहल की गई है। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। 

उन्होंने कहा कि नशा स्वास्थ्य पर कूप्रभाव डालता है बल्कि नशा ताने-बाने को भी कमजोर करता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 109 नशा मुक्ति केंद्र चलाए जा रहे हैं। इस अभियान की शुरुआत में राज्य के 10 प्रमुख जिले जिनमें रोहतक, सिरसा, सोनीपत, हिसार, अम्बाला, फतेहाबाद, करनाल, कुरूक्षेत्र, पानीपत तथा नूहं को शामिल किया गया था। 

इसके बाद अभियान का विस्तार करते हुए 4 और जिलों झज्जर, फरीदाबाद, गुरुग्राम एवं पंचकूला को जोड़ा गया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए केंद्र व राज्य सरकार ने इस अभियान के साथ जोडऩे का काम किया है। 

इस अभियान को लेकर निबंध, रंगोली, राहगिरी, दौड़ इत्यादि की प्रतियोगिताएं करवाकर युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशा केवल आदत ना समझे बल्कि नशा एक बीमारी है। इसे छोड़ा भी जा सकता है। 

उन्होंने कहा कि नशा करने वालों से नफरत न करें उन्हें नशा मुक्ति केंद्र में ले जाकर उनका ईलाज करवाएं। इस मौके पर विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक, रागनी व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

 

Tags: Krishan Kumar Bedi , Krishna Kumar Bedi , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD