Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पालमपुर हेलीपोर्ट की आधारशिला रखी

Sukhvinder Singh Sukhu, Thakur Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, RS Bali, Raghubir Singh Bali
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पालमपुर , 18 Nov 2025

Last updated on: Nov 19, 2025, 15:45 IST

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पालमपुर के अपने एक दिवसीय दौरे पर 19.77 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले पालमपुर हेलीपोर्ट की आधारशिला रखी। हेलीपोर्ट में यात्री टर्मिनल भवन, फायर स्टेशन, उपयोगिता भवन और यात्रियों के लिए अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

मुख्यमंत्री ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि इस हेलीपोर्ट को अगले वर्ष अप्रैल तक पूरा कर दिया जाएगा, जिसके पश्चात चंडीगढ़ और शिमला के लिए किफायती किराए पर हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरू हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कांगड़ा जिले के लिए कई विकासात्मक योजनाएं तैयार कर रही हैं। 

पालमपुर में एक पर्यटन गांव विकसित करने का प्रस्ताव भी तैयार किया गया था, लेकिन भाजपा के कुछ लोगों ने अदालत का दरवाजा खटखटाया और इस पर रोक लगवा दी। उन्होंने कहा कि इन बाधाओं को दूर करने के प्रयास जारी हैं।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कांगड़ा जिले को राज्य की पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि जिले के लोगों के लिए आय के नए अवसर सृजित हो सकें।  

इससे पूर्व, उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालपुर का भी निरीक्षण किया और मरीजों और कर्मचारियों से बातचीत की। हिमाचल प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों से लेकर अन्य अस्पतालों में मरीजों के लिए सुविधाएं बढ़ाने के लिए 3,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।  उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हों, यह सुनिश्चित करने के लिए अस्पतालों में आधुनिक चिकित्सा उपकरण स्थापित किए जा रहे हैं। 

विधायक आशीष बुटेल ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और कहा कि मुख्यमंत्री शीघ्र ही क्षेत्र का दौरा कर लगभग 300 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को जनता को समर्पित करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन के निर्माण के लिए धनराशि उपलब्ध करवाने तथा साथ ही डिजिटल एक्स-रे और एम्बुलेंस सुविधा का भी आश्वासन दिया।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष रघुबीर सिंह बाली, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, प्रधान सलाहकार आईटी एवं नवाचार गोकुल बुटेल, एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा, हिमाचल प्रदेश कृषि विकास बैंक के अध्यक्ष संजय सिंह चौहान, हिमाचल प्रदेश ऊन महासंघ के अध्यक्ष मनोज ठाकुर, एपीएमसी कांगड़ा की अध्यक्ष निशु मोंगरा, कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Thakur Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , RS Bali , Raghubir Singh Bali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD