Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

तेलंगाना के मेगा प्रोजेक्ट्स के लिए रेवंत रेड्डी ने केंद्र से मांगी मदद

Manohar Lal Khattar, Union Minister of Power and Minister of Housing and Urban Affairs, Ministry of Power and Minister of Housing and Urban Affairs, BJP, Bharatiya Janata Party, A Revanth Reddy, Anumula Revanth Reddy, Revanth Reddy, Telangana, Chief Minister of Telangana, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हैदराबाद , 18 Nov 2025

Last updated on: Nov 19, 2025, 13:08 IST

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने राज्य में आर्थिक विकास को तेज करने के लिए केंद्र सरकार से बड़ी परियोजनाओं को पूरा करने में सहयोग देने की अपील की है। उन्होंने मुसी रिवर रीजुवनेशन, मेट्रो रेल विस्तार, गोदावरी जल को हैदराबाद की ओर मोड़ने की योजना और रीजनल रिंग रोड जैसे गेम-चेंजिंग प्रोजेक्ट्स के लिए केंद्र से तत्काल मंजूरी और सहायता मांगी।

मुख्यमंत्री मंगलवार को यहां केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में हुई क्षेत्रीय बैठक में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने हैदराबाद को विश्वस्तरीय “मोस्ट हैपनिंग ग्लोबल सिटी” के रूप में विकसित करने के लिए राज्य सरकार की व्यापक योजना प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि कई विकास परियोजनाएं केंद्र की मंजूरी के इंतजार में लंबित हैं और मेट्रो रेल फेज-2, मुसी प्रोजेक्ट, गोदावरी जल डायवर्जन स्कीम और रीजनल रिंग रोड को तुरंत स्वीकृति व सहयोग मिलना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने बैठक में राज्य की ज़ीरो-कार्बन उत्सर्जन पहल का भी उल्लेख किया, जिसमें बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना शामिल है। उन्होंने बताया कि अगले वर्ष हैदराबाद की सड़कों पर 3,000 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। बैठक में फ्यूचर सिटी प्रोजेक्ट, नए शहर में वैश्विक निवेश और प्रस्तावित ड्राई पोर्ट पर भी चर्चा हुई, जो राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती देंगे।

रेवंत रेड्डी ने कहा, “हम देश के अन्य राज्यों से प्रतिस्पर्धा नहीं कर रहे हैं। हमारी प्रतिस्पर्धा सिंगापुर, टोक्यो और न्यूयॉर्क जैसे वैश्विक शहरों से है। इसके लिए केंद्र सरकार का सहयोग बेहद जरूरी है।” मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार 9 दिसंबर को ‘तेलंगाना राइजिंग विज़न डॉक्यूमेंट 2047’ जारी करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य 2034 तक तेलंगाना को 1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर और 2047 तक 3 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना है। साथ ही उम्मीद जताई कि 2047 तक देश की 30 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था की परिकल्पना में तेलंगाना 10 प्रतिशत योगदान देगा।

 

Tags: Manohar Lal Khattar , Union Minister of Power and Minister of Housing and Urban Affairs , Ministry of Power and Minister of Housing and Urban Affairs , BJP , Bharatiya Janata Party , A Revanth Reddy , Anumula Revanth Reddy , Revanth Reddy , Telangana , Chief Minister of Telangana , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD