Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

रिलीज हुआ रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर' का ट्रेलर, डरा देगा अर्जुन रामपाल का किरदार

Ranveer Singh, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Arjun Rampal, Dhurandhar, Dhurandhar Trailer, Dhurandhar Movie Trailer
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Nov 2025

Last updated on: Nov 19, 2025, 13:02 IST

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन के किरदार को दिखाया है। रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर' के चार मिनट के ट्रेलर में रणबीर कपूर की 'एनिमल' से ज्यादा एक्शन और खूब-खराबा नजर आ रहा है। ट्रेलर में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन के किरदार छाए हैं। 

एक विलेन के तौर पर अर्जुन रामपाल ने दिल जीत लिया है। कहानी पाकिस्तान और भारत के बीच 1971 में हुए युद्ध से शुरू होती है। अर्जुन रामपाल पाकिस्तानी आईएसआई मेजर इकबाल का रोल प्ले कर रहे हैं, जिनका रवैया भारत के प्रति बेहद क्रूर है। आर. माधवन भारतीय इंटेलिजेंस के अफसर अजय संयल का रोल प्ले कर रहे हैं। 

अजय संयल भारत से आतंकवाद को खत्म करने के लिए और पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने का प्लान बना रहे हैं। ट्रेलर के आखिर में एंट्री होती है रणवीर सिंह की। एंट्री के साथ एक्टर कहते हैं, "तुम लोगों के पटाखे खत्म हो गए हों तो मैं धमाका शुरू करूं।" रणवीर सिंह और आर. माधवन पाकिस्तान के आतंकी मंसूबों को खत्म करने की प्लानिंग करते दिखाई देंगे। 

खास बात ये है कि संजय दत्त और अक्षय खन्ना भी अलग किरदार में दिखे हैं। दोनों के किरदार को लेकर ट्रेलर में ज्यादा खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन ट्रेलर में जितनी भी झलक दिखाई गई हैं, वो रोंगटे खड़े कर देने वाली हैं। ट्रेलर में कुछ सीन्स ऐसे हैं जो शरीर में सिरहन पैदा कर सकते हैं, क्योंकि फिल्म में एक्शन और क्रूरता वाले खतरनाक सीन की भरमार है।

बता दें कि दिल्ली के लाल किले के पास हुए ब्लास्ट के बाद मेकर्स ने ट्रेलर की रिलीज मंगलवार तक के लिए टाल दी थी। फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। ट्रेलर सोशल मीडिया पर पसंद किया जा रहा है। यूजर्स का कहना है कि अक्षय खन्ना, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, और संजय दत्त की एक्टिंग नेचुरल लग रही है और ये पांचों मिलकर स्क्रीन पर कमाल करेंगे।

 

Tags: Ranveer Singh , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Arjun Rampal , Dhurandhar , Dhurandhar Trailer , Dhurandhar Movie Trailer

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD