Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मैं दुलकर सलमान को थप्पड़ मारना नहीं चाहती थी, भाग्यश्री बोरसे ने बताई पूरी बात

Tollywood, Entertainment, Actor, Actress, Cinema, Movie, Bhagyashrii Borse, Dulquer Salmaan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 17 Nov 2025

Last updated on: Nov 18, 2025, 15:07 IST

दुलकर सलमान की पीरियड ड्रामा फिल्म 'कांथा' को दर्शकों की ओर से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। इसे तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषा में 14 नवंबर को रिलीज किया गया। इस फिल्म में तमाम कलाकारों के बीच अभिनेत्री भाग्यश्री बोरसे ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। उन्होंने अपने किरदार 'कुमारी' के जरिए समीक्षकों की भी तारीफ हासिल की। 

भाग्यश्री बोरसे ने आईएएनएस से बातचीत में बताया कि उनके लिए कुमारी का किरदार निभाना चुनौतीपूर्ण था। फिल्म में एक सीन ऐसा था जिसमें उन्हें अपने को-स्टार दुलकर सलमान को थप्पड़ मारना था। भाग्यश्री ने कहा, ''मैं इस सीन को करने के लिए तैयार नहीं थीं। मुझे अंदर से डर लग रहा था। मैं चाहती थीं कि यह नकली लगे, क्योंकि मैंने कभी किसी को मजाक में भी नहीं मारा।

ऐसे में मैं सोच रही थी कि मैं ये सीन कैसे कर पाऊंगी। वहीं दुलकर चाहते थे कि उनके चेहरे पर असली भाव आए और इसी वजह से मैंने इस सीन को आखिर में करने का फैसला लिया।'' भाग्यश्री ने कहा, ''यह सीन करना मेरे लिए बहुत मुश्किल था, लेकिन दुलकर सलमान के कारण यह चुनौती मैंने स्वीकार की और इस सीन को पूरा किया। यह सीन फिल्म में प्रभावशाली लग रहा है।''

फिल्म 'कांथा' का निर्देशन सेल्वमणि सेल्वराज ने किया है और यह 1950 के दशक के मद्रास की पृष्ठभूमि पर आधारित है। यह एक अभिनेता और एक निर्देशक के बीच के तनावपूर्ण रिश्ते को दिखाती है। फिल्म की कहानी को दो हिस्सों में बांटा गया है। पहले हाफ में किरदारों के बीच के टकराव को दिखाया जाता है, जबकि दूसरा हाफ एक मर्डर मिस्ट्री है जो दर्शकों को सस्पेंस में रखती है।

फिल्म में दुलकर सलमान, समुथिरकानी, भाग्यश्री बोरसे और राणा दग्गुबाती प्रमुख भूमिकाओं में हैं। राणा दग्गुबाती ने एक जांचकर्ता का किरदार निभाया है और समुथिराकानी ने भी एक अहम सपोर्टिंग रोल किया है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 4.35 करोड़ रुपए के साथ शानदार शुरुआत की और इसका राज बॉक्स ऑफिस पर जारी है।

 

Tags: Tollywood , Entertainment , Actor , Actress , Cinema , Movie , Bhagyashrii Borse , Dulquer Salmaan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD