Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

'दर्शकों को बहुत पसंद आएगी ये फिल्म', प्रियंका-महेश बाबू की 'वाराणसी' पर निक जोनस का रिएक्शन

Tollywood, Entertainment, Actor, Cinema, Movie, Telugu Films, Mahesh Babu, Varanasi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 17 Nov 2025

Last updated on: Nov 18, 2025, 14:57 IST

एसएस राजामौली की अपकमिंग फिल्म 'वाराणसी' का पहला लुक मेकर्स ने हाल ही में जारी कर दिया है, जिसे देख फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। खास बात है कि फिल्म में पहली बार प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू साथ में स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। सोमवार को अभिनेत्री के पति निक जोनस ने फिल्म का पोस्ट शेयर किया है।

निक ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर फिल्म का पोस्ट शेयर किया, जिसके साथ उन्होंने लिखा, "वाराणसी की शानदार टीम को बधाई। मुझे विश्वास है कि ये फिल्म दर्शकों के बीच जरूर कमाल करेगी।" पहले लुक में जंगल, जानवर और रहस्यमयी गुफा के दृश्यों के साथ महेश बाबू नंदी पर बैठे हुए हाथ में त्रिशूल लिए नजर आ रहे हैं, जिससे फैंस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। 

वही, वे इसे एसएस राजामौली की ऐतिहासिक और पौराणिक फिल्मों में अगला बड़ा कदम बता रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा की मौजूदगी और पृथ्वीराज सुकुमारन का विलेन अवतार फिल्म को दिलचस्प बनाते हैं। इस फिल्म के जरिए राजामौली फिर से दर्शकों को पारंपरिक ऐतिहासिक दुनिया में ले जाने के लिए तैयार हैं। हालांकि, मेकर्स ने फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच रोमांच पैदा करने के लिए इसका टाइटल नहीं बताया था। 

उन्होंने इसका खुलासा रविवार को टीजर लॉन्च आयोजन के दौरान किया। वहीं, इससे पहले प्रियंका का पहला लुक भी जारी किया था, जिसमें अभिनेत्री पीली साड़ी में बंदूक थामें नजर आ रही हैं। अभिनेत्री के पति निक जोनस मशहूर गायक, सॉन्ग राइटर, और अभिनेता हैं। निक के माता-पिता दोनों संगीत से जुड़े हुए थे, जिस वजह से निक को संगीत से लगाव बचपन से ही था।

निक ने महज 7 साल की उम्र में 'जॉय टू द वर्ल्ड' नाम का एक गाना लिखा था, जिसके रिलीज होने के बाद निक के करियर की शुरुआत हुई। साल 2005 में जोनस ने अपने भाइयों के साथ मिलकर एक बैंड की शुरुआत की और महज एक साल में ही बेस्ट न्यू आर्टिस्ट कैटेगरी में ग्रेमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट भी हुए। हालांकि, वो अवॉर्ड जीत नहीं पाए थे।

 

Tags: Tollywood , Entertainment , Actor , Cinema , Movie , Telugu Films , Mahesh Babu , Varanasi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD