Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अमेरिका में नौसेना प्रमुख, आपदा प्रबंधन और समुद्री सहयोग पर की चर्चा

Military, Navy, Indian Navy, Indian Navy Chief, Admiral Dinesh K Tripathi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 Nov 2025

Last updated on: Nov 18, 2025, 13:40 IST

अमेरिका यात्रा पर गए भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने अमेरिका के सेंटर फॉर एक्सीलेंस इन डिजास्टर मैनेजमेंट एंड ह्यूमैनिटेरियन असिस्टेंस का दौरा किया है। अपनी आधिकारिक यात्रा के अंतिम चरण में उन्होंने भारत और अमेरिका के बीच आपदा प्रबंधन, मानवीय सहायता तथा समुद्री अभियानों में सहयोग बढ़ाने पर विशेष चर्चा की। 

यहां इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में क्षमता निर्माण के नए अवसरों पर भी विचार किया गया है। भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी अमेरिका की एक महत्वपूर्ण आधिकारिक यात्रा पर थे। उनकी यह यात्रा बुधवार 12 नवंबर को शुरू हुई थी। नौसेना के अनुसार 17 नवंबर को उनकी यह यात्रा समाप्त हो रही है। एडमिरल त्रिपाठी की इस यात्रा का उद्देश्य भारतीय नौसेना और संयुक्त राज्य अमेरिका की नौसेना के बीच पहले से प्रगाढ़ और सुदृढ़ समुद्री साझेदारी को और अधिक मजबूत बनाना था।

अमेरिका के आधिकारिक दौरे पर गए भारतीय नौसेना प्रमुख ने सेंटर फॉर एक्सीलेंस इन डिजास्टर मैनेजमेंट एंड ह्यूमैनिटेरियन असिस्टेंस का दौरा किया। इस प्रतिष्ठित केंद्र में उनका स्वागत किया गया तथा उन्हें संगठन की दृष्टि, मुख्य कार्य-क्षेत्रों तथा आपदा राहत, क्षमता निर्माण और क्षेत्रीय सहयोग से सम्बन्धित विभिन्न पहलों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

बैठक के दौरान दोनों पक्षों के बीच इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में क्षमता निर्माण, आपसी समन्वय और साझी सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान को आगे बढ़ाने के लिए नए अवसरों पर भी विचार किया गया। इस अवसर ने दोनों देशों की इस साझा प्रतिबद्धता को पुनः रेखांकित किया। दोनों देशों का मानना है कि वे इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में क्षेत्रीय तैयारी, मानवीय साझेदारी तथा आपदा स्थितियों में प्रभावी सामूहिक प्रतिक्रिया को और मजबूत करते रहेंगे। 

एडमिरल त्रिपाठी की यह यात्रा भारत-अमेरिका के बीच बढ़ती रणनीतिक नजदीकी और समुद्री साझेदारी को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। अपनी यात्रा के दौरान नौसेना प्रमुख ने अमेरिकी युद्ध विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। नौसेना प्रमुख ने अमरीकी एडमिरल सैमुअल जे. पापारो, कमांडर, यूनाइटेड स्टेट्स इंडो-पैसिफिक कमांड, तथा एडमिरल स्टीफन टी. कोहलर, कमांडर, यूनाइटेड States पैसिफिक फ्लीट, से भी मुलाकात की। 

इन बैठकों में अन्य वरिष्ठ नौसैनिक अधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों के साथ भी विचार-विमर्श किया गया। इन संवादों के माध्यम से दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच चल रहे समुद्री सहयोग की समीक्षा की गई। संचालन-स्तरीय समन्वय को सुदृढ़ करने तथा सूचना साझाकरण पर भी विचार-विमर्श हुआ। वहीं समुद्री क्षेत्रीय जागरूकता को और सशक्त बनाने के उपायों पर भी चर्चा की गई। अमेरिका दौरे के कार्यक्रम में अमेरिकी नौसेना के महत्वपूर्ण नौसैनिक संस्थानों और परिचालन कमांड मुख्यालयों के साथ बैठकें भी हुईं।

 

Tags: Military , Navy , Indian Navy , Indian Navy Chief , Admiral Dinesh K Tripathi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD