Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील

 

गुरु तेग बहादुर की 350वीं जयंती पर पुस्‍तक का विमोचन, बलिदान को किया याद : रवनीत सिंह बिट्टू

Ravneet Singh Bittu, Bharatiya Janata Party, BJP, Ashish Sood, BJP Delhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्‍ली , 16 Nov 2025

Last updated on: Nov 17, 2025, 17:53 IST

दिल्‍ली में गुरु तेग बहादुर की 350वीं जयंती का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और मंत्री आशीष सूद ने शिरकत की। कार्यक्रम में गुरु तेग बहादुर से जुड़ी पुस्‍तक का विमोचन किया गया। गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी जयंती के अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि आज एक बहुत अच्छी पुस्तक का विमोचन हुआ। 

इस अवसर पर गुरु तेग बहादुर से जुड़ी कई जानकारियां साझा की गईं कि उन्होंने कैसे बलिदान दिए, कैसे शहादत प्राप्त की, और कैसे काम किया। उनके इतिहास के बारे में जानकारी दी गई और इस बात पर जोर दिया गया कि सभी बच्चों को उनके जीवन और विरासत के बारे में जानना चाहिए। इसके बाद, रवनीत सिंह बिट्टू ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर एक पोस्‍ट में लिखा, "हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी पर पुस्तक विमोचन का हिस्सा बनकर सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं।

 यह पुस्तक मानवता और धार्मिक स्वतंत्रता के लिए गुरु के अद्वितीय बलिदान की याद दिलाती है। वहीं, मंत्री आशीष सूद ने मीडिया से कहा कि गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी वर्ष में देशभर में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रख्यात विद्वान एवं पूर्व कुलपति डॉ. अग्निहोत्री ने 80-85 पृष्ठों की एक पुस्तक में गुरु महाराज की शहादत का वर्णन किया है, जिसमें पहले अनछुए पहलुओं पर प्रकाश डाला गया है। 

यह पुस्तक इस 350वें वर्ष में एक दूरगामी संदेश देगी। दिल्‍ली सरकार मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता के नेतृत्‍व में 5 लाख पुस्तकें गुरु महाराज की शहीदी यात्रा मार्ग पर जितने गुरुद्वारे हैं, उन सब गुरुद्वारों से परिचित कराने के लिए इस पुस्‍तक को युवाओं में वितरित करने वाली है। मंत्री आशीष सूद ने एक्‍स पोस्‍ट में लिखा, "आज ‘हिंद की चादर नवम गुरु श्री तेग बहादुर जी’ पुस्तक के लोकार्पण कार्यक्रम में उपस्थित होने का अवसर मिला। गुरु साहिब ने हमें सदैव त्याग, सत्य और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी है। यह कृति उनके अद्वितीय जीवन मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का एक सार्थक प्रयास है।

 

Tags: Ravneet Singh Bittu , Bharatiya Janata Party , BJP , Ashish Sood , BJP Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD