Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

प्रेस में पारदर्शिता को बढ़ावा देने से लोकतन्त्र जीवंत और जीवित रहेगाः राजेश धर्माणी

राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर शिमला में राज्यस्तरीय समारोह

Rajesh Dharmani, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 16 Nov 2025

Last updated on: Nov 17, 2025, 17:31 IST

तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर आज यहां आयोजित राज्य स्तरीय समारोह के अवसर पर कहा कि यह दिन प्रेस की स्वतंत्रता और जिम्मेदारियों की ओर हमारा ध्यान आकर्षित करने के साथ-साथ पारदर्शी समाज के निर्माण में प्रेस की जिम्मेदारी को रेखांकित करता है। लोकतन्त्र में प्रेस की महत्त्वपूर्ण भूमिका है। 

प्रेस में पारदर्शिता को बढ़ावा देने से लोकतन्त्र जीवंत और जीवित रहेगा। उन्होंने कहा कि मीडिया की भूमिका सरकार तक जनता के महत्त्वपूर्ण मुद्दों को पहुंचाना है। मीडिया का काम समाज के वंचित वर्गों की आवाज को बुलंद करना है।सूचना प्रौद्योगिकी के युग में मीडिया के समक्ष भी अनेक चुनौतियां आई हैं। 

एआई और डीप फेक जैसी तकनीकों के कारण भ्रामक सूचनाएं समाज में तीव्र गति से फैलती हैं और सही और गलत सूचनाओं का सीधा प्रभाव समाज पर पड़ता है। देश और समाज को दिशा देने में मीडिया महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। तकनीकी शिक्षा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार ने कल्याणकारी नीतियों और योजनाओं को शुरू किया है और जनहित के लिए अनेक कदम उठाए हैं। 

उन्होंने कहा कि मीडिया वर्ग की यह जिम्मेदारी रहती है कि वह सरकार के जनहित में लिए गए निर्णयों को लोगों तक पहुंचाना सुनिश्चित करे। समारोह में मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने कहा कि मीडिया, सरकार और जनता के मध्य सेतू का कार्य करता है। 

सरकार के जनहितैषी कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाना तथा आम जनता की प्रतिक्रिया को सरकार तक पहुंचाना मीडिया का दायित्व है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता में तथ्य आधारित खबरों का प्रकाशन आवश्यक है। मीडिया को विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए आत्ममंथन की भी आवश्यकता है।

इससे पूर्व, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के पत्रकारिता विभाग एवं जन संचार विभाग के प्रो. शशिकांत शर्मा ने ‘बढ़ती भ्रामक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता का संरक्षण’ विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि ब्रेकिंग न्यूज की बाढ़ के कारण समाचारों की विश्वसनीयता पर संकट आ गया है। सोशल मीडिया और सूचना के अन्य माध्यमों के कारण पत्रकारिता क्षेत्र में अनेक परिवर्तन आए हैं। 

विश्व के कई देशों में ब्रेकिंग न्यूज की जगह स्लो न्यूज की मुहिम शुरू हुई है जिसका उद्देश्य सही जानकारी को विस्तार और तथ्यों सहित प्रस्तुत करना है। इसके बावजूद हमें सही सूचनाओं को तकनीक के माध्यम से लोगों तक पहुंचाना सुनिश्चित करना चाहिए। यह समय इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म को बढ़ावा देना है।

हिलपोस्ट के प्रधान संपादक रवींद्र मखैक ने कहा कि प्रेस परिषद ने इस सत्र में प्रेस की विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान केंद्रित किया है, लेकिन आमजन को आकलन करना कठिन है कि किस खबर पर विश्वास करें और किस खबर को फर्जी मानकर खारिज करें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के इस युग में फर्जी खबरें तेजी से फैलती हैं, जिसका सीधा असर समाज पर पड़ता है। 

आज इन्फॉरमेशन और मिस इन्फॉरमेशन में भेद करना मुश्किल है। इसलिए मीडिया कर्मियों का दायित्व बनता है कि पत्रकारिता के मूल्यों को बनाए रखते हुए तथ्यों की जांच पड़ताल करने के बाद सही सूचनाएं लोगों तक पहुंचाई जाएं।न्यूज-18 नेटवर्क के कंसल्टिंग एडिटर मुकेश राजपूत ने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में सवाल पूछना अत्यंत जरूरी है। 

जनहित के लिए पूछे गए सवालों के जवाब जरूर मिलते हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को हिडन एजेंडा पर काम न करके लोगों से जुड़े मुद्दों पर काम करना चाहिए। वरिष्ठ पत्रकार पी.सी. लोहमी ने संवाद सत्र के दौरान कहा कि आज के परिवेश में प्रेस की विश्वसनीयता के साथ-साथ चरित्र निर्माण भी अत्यंत आवश्यक है। 

पत्रकारों को निष्पक्षता व निडरता से बिना भेद-भाव व बिना लोभ-लालच के आम आदमी के हित की बात रखनी चाहिए। वरिष्ठ पत्रकार अश्वनी शर्मा ने कहा कि पत्रकारिता में एक पक्षीय खबर न चलाकर दोनों पक्षों के ब्यान अनिवार्य है जिससे खबर व पत्रकारों की विश्वसनीयता बढ़ती है।

कार्यक्रम में निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क राजीव कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने अतिथियों को सम्मानित भी किया। उन्होंने सभी वक्ताओं और उपस्थित मीडिया कर्मियों का कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आभार व्यक्त किया और मीडिया कर्मियों को प्रेस दिवस की बधाई दी।

आकाशवाणी शिमला के क्षेत्रीय अध्यक्ष रितेश कपूर, विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधि और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के विद्यार्थी उपस्थित थे।

 

Tags: Rajesh Dharmani , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD