Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

'कोई मेरा नाम और तस्वीरों का गलत इस्तेमाल कर रहा', अदिति राव हैदरी ने फैंस को किया सतर्क

Aditi Rao Hydari, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 16 Nov 2025

Last updated on: Nov 17, 2025, 17:19 IST

बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री अदिति राव हैदरी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चाओं में हैं। उन्होंने पोस्ट के जरिए फैंस और सहयोगियों को सतर्क किया। अदिति ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नोट पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने बताया कि कोई व्यक्ति उनके नाम और तस्वीरों का इस्तेमाल करके व्हाट्सएप पर उनकी नकल कर रहा है।  

उन्होंने स्पष्ट किया कि वह इस तरह से किसी को भी व्यक्तिगत संदेश नहीं भेजती हैं और उनके काम का संपर्क हमेशा उनकी टीम के जरिए होता है। अदिति ने अपने नोट में लिखा, "कुछ लोगों ने मुझे बताया कि कोई व्हाट्सएप पर मेरा नाम और मेरी तस्वीरों का इस्तेमाल कर रहा है और फोटोग्राफर्स को 'फोटोशूट' के बारे में मैसेज भेज रहा है।

मैं बताना चाहती हूं कि यह मैं नहीं हूं। मैं इस तरह संपर्क नहीं करती और मैं काम के लिए किसी निजी नंबर का इस्तेमाल नहीं करती। सब कुछ हमेशा मेरी टीम के जरिए होता है।" उन्होंने फैंस और सहयोगियों से अपील की कि इस तरह के किसी भी संदिग्ध मैसेज का जवाब न दें और इस बारे में तुरंत उनकी टीम को सूचित करें। पोस्ट में अदिति ने समर्थन के लिए फॉलोअर्स का भी धन्यवाद किया। 

अदिति ने फिल्मी करियर की शुरुआत मलयालम फिल्म 'प्रजापति' से की थी। इसके बाद उन्होंने 2006 में हिंदी फिल्म 'दिल्ली-6' से बॉलीवुड में कदम रखा। इस फिल्म में उनका कैमियो रोल था, लेकिन उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों का ध्यान खींचा। इसके बाद वह 'ये साली जिंदगी', 'रॉकस्टार', 'फितूर', 'मर्डर 3', और 'वजीर' जैसी फिल्मों में भी नजर आईं। 

उन्होंने 'पद्मावत' में रानी मेहरुन्निसा के किरदार से दर्शकों और क्रिटिक्स की जमकर तालियां बटोरीं और सराहना हासिल की। इसके अलावा, अदिति राव हैदरी नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' में नजर आई थीं। यह साल 2024 में रिलीज हुई थी, जिसे संजय लीला भंसाली ने निर्मित और निर्देशित किया था। इसमें मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा और ऋचा चड्ढा जैसे कई सितारे शामिल थे।

 

Tags: Aditi Rao Hydari , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD