Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

भगवंत सिंह मान द्वारा शहीद करतार सिंह सराभा के शहीदी दिवस पर सराभा गांव के लिए 45.84 करोड़ रुपये के विकास प्रोजेक्टों का ऐलान

शहीद सराभा का बलिदान युवाओं को हमेशा प्रेरित करता रहेगा

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Sarabha, Ludhiana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सराभा (लुधियाना , 16 Nov 2025

Last updated on: Nov 17, 2025, 17:04 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने स्वतंत्रता संग्राम के महान शहीद करतार सिंह सराभा को उनके शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके पैतृक गांव सराभा के लिए 45.84 करोड़ रुपये के विकास प्रोजेक्टों का ऐलान किया। आज यहां राज्य स्तरीय समारोह में संबोधन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद के सम्मान में सराभा गांव के लिए 45 करोड़ 84 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास परियोजनाओं के जरिए गांव को बुनियादी ढांचा, साफ पीने का पानी, खेल, रक्षा प्रशिक्षण सहित अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी, जो शहीद के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस महान शहीद के पैतृक गांव को मॉडल गांव के रूप में विकसित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शहीद करतार सिंह सराभा को श्रद्धांजलि देते हुए उनके साथियों, शहीद विष्णु गणेश पिंगले, बख्शीश सिंह, जगत सिंह, सुरैंण सिंह (वड्डा), शहीद हरनाम सिंह सियालकोटी और सुरैंण सिंह (छोट्टे), को भी याद किया, जिन्हें भी उसी दिन फांसी दी गई थी। 

भगवंत सिंह मान ने कहा कि करतार सिंह सराभा भारत के सबसे युवा क्रांतिकारी थे, जिन्होंने महज़ 19 साल की उम्र में अपने प्राणों की आहुति दे दी। उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में शहीद होने वाले करतार सिंह सराभा अपने देश के लिए निस्वार्थ सेवा का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए सदियों से युवा पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बने हुए हैं। 

उन्होंने विदेशी साम्राज्यवाद से देश को मुक्ति दिलाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ग़दर पार्टी के सक्रिय नेता के रूप में उन्होंने पहले विदेशों में और बाद में देश की आज़ादी के लिए अथक प्रयास किए। भगवंत सिंह मान ने कहा कि उन्होंने शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में शपथ लेकर राज्य की बागडोर संभाली थी और उनकी सरकार शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। 

इस दौरान मुख्यमंत्री ने पंजाबवासियों को नौवें पातशाह श्री गुरु तेग़ बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर 23 से 25 नवंबर तक श्री आनंदपुर साहिब में आयोजित हो रहे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर शामिल होने का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक अवसर पर पंजाब सरकार की ओर से लाइट एंड साउंड शो, नगर कीर्तन, ड्रोन शो, कीर्तन दरबार और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि गुरु साहिब के महान जीवन और शिक्षाओं का संदेश घर-घर तक पहुंचाया जा सके। 

उन्होंने कहा कि हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि जिन्हें यह ऐतिहासिक अवसर मनाने का मौका मिला है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने शहीद करतार सिंह सराभा के पैतृक घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी। मुख्यमंत्री द्वारा घोषित 45.84 करोड़ रुपये के विकास प्रोजेक्टों में ललतों कलां से सराभा होते हुए रायकोट और हलवारा तक मौजूदा दो-मार्गी सड़क को चार-मार्गी करने के लिए 40 करोड़ रुपये की लागत शामिल है। 

यह सड़क हलवारा एयरपोर्ट तक जाएगी। इसी तरह 2 करोड़ 82 लाख रुपये की लागत से सतही जल योजना, 2 करोड़ रुपये की टारगेट सेफ्टी सेटअप वाली 10 एमएम इनडोर शूटिंग रेंज, 10 लाख रुपये की लागत से बास्केटबॉल ग्राउंड की मरम्मत और 3 लाख रुपये से वॉलीबॉल कोर्ट और छह कंक्रीट बेंचों सहित खेल मैदान का विकास किया जाएगा। इसके अलावा 89 लाख रुपये की लागत से वन विभाग की नर्सरी को नवीनतम तकनीक से अपग्रेड किया जाएगा। 

सुरक्षा और पुलिस बलों के लिए प्रशिक्षण अकादमी स्थापित की जाएगी, जिसमें पायलट और ड्रोन प्रशिक्षण हेतु एयर फोर्स अकादमी से हटाए गए मिग-21 विमान की व्यवस्था भी शामिल है।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Sarabha , Ludhiana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD