Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज

 

श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित गुरुद्वारा श्री थढ़ा साहिब में विशेष धार्मिक समागम

संगतों को गुरु साहिब जी की शिक्षाओं को जीवन में अपनाने का दिया न्योता

Pawan Kumar Tinu, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab, Himanshu Aggarwal, Dr Himanshu Aggarwal, DC Jalandhar, Jalandhar, Deputy Commissioner Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 15 Nov 2025

Last updated on: Nov 17, 2025, 12:04 IST

पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की शहादत के 350वें वर्ष को समर्पित करवाए जा रहे समागमों की श्रृंखला के तहत आज गुरुद्वारा श्री थढ़ा साहिब, गांव हजारा में विशेष धार्मिक समागम करवाया गया, जहां गुरु साहिब जी के महान जीवन और अनुपम शहादत से अवगत करवाया गया। शहीदी पर्व को समर्पित समागम के दौरान ढाडी वारों और कीर्तन से संगतों को निहाल किया गया। 

भाई करनजीत सिंह हजूरी रागी श्री दरबार साहिब, भाई महावीर सिंह हजूरी रागी श्री दरबार साहिब, भाई जगदीप सिंह हजूरी रागी के जत्थों ने संगतों को गुरु चरणों से जोड़ा। ज्ञानी गुरजीत सिंह जी गौरी जांगला के ढाडी जत्थे ने श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की शहीदी से संबंधित वारों का गायन करके संगत को गुरु साहिब, भाई मती दास जी, भाई सती दास जी और भाई दयाला जी द्वारा दी गई शहादत के प्रसंग सुनाए।

इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक होने के उपरांत संबोधन करते हुए कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी द्वारा मानवता के भले के लिए दी गई अनुपम शहादत की मिसाल पूरी दुनिया में कहीं नहीं मिलती। संगतों को गुरु साहिब जी की शिक्षाओं को जीवन में अपनाने का न्योता देते हुए उन्होंने कहा कि गुरु साहिब का महान जीवन और दर्शन आज भी सभी के लिए प्रकाश स्तंभ है।

उन्होंने बताया कि श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत की 350वीं वर्षगांठ को पंजाब सरकार द्वारा बड़े स्तर पर मनाया जा रहा है और इस संबंधी आयोजित विभिन्न समागमों की श्रृंखला के तहत गुरु साहिब जी की चरण छोह प्राप्त धरती पर आज गुरुद्वारा साहिब में धार्मिक समागम करवाया गया है। इसी तरह पंजाब सरकार द्वारा विभिन्न स्थानों से सजाए जा रहे विशाल नगर कीर्तनों में से एक नगर कीर्तन 21 नवंबर को जालंधर में प्रवेश करेगा और 22 नवंबर को श्री आनंदपुर साहिब के लिए रवाना होगा। 

उन्होंने बताया कि 21 नवंबर को जालंधर में ही नगर कीर्तन का ठहराव होगा, जिसके शानदार स्वागत के लिए जिला प्रशासन द्वारा पुख्ता प्रबंध किए जा रहे है। इस अवसर पर चेयरमैन पंजाब राज्य सहकारी कृषि विकास बैंक पवन कुमार टीनू ने श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के मानवता और दया के संदेश पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पंजाब सरकार द्वारा अनोखी पहल करते हुए पहली बार हर जिले में पहुंचने पर नगर कीर्तन को शानदार ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया जाएगा। 

उन्होंने संगत को नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित समागमों में श्रद्धा भावना और सम्मान सहित बढ़-चढ़कर शामिल होने का न्योता देते हुए कहा कि 23 से 25 नवंबर तक श्री आनंदपुर साहिब में समागम करवाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि यह समागम न केवल पंजाब के लिए बल्कि समूचे देश और मानवता के लिए है, जो कुर्बानी और मानवीय अधिकारों की रक्षा के प्रतीक के रूप में बहुत महत्व रखते है।

समागम के दौरान स्टेज का संचालन भाई भगवान सिंह जी जौहल द्वारा किया गया। धार्मिक समागम में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) जसबीर सिंह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान अवतार सिंह, सतपाल सिंह जोहल, परमजीत सिंह रायपुर, लखवीर सिंह हजारा के अलावा गांववासी और बड़ी संख्या में संगत मौजूद थी।

 

Tags: Pawan Kumar Tinu , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Himanshu Aggarwal , Dr Himanshu Aggarwal , DC Jalandhar , Jalandhar , Deputy Commissioner Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD