सोहाना अस्पताल ने मूत्रविज्ञान संबंधी कैंसर में सबसे जटिल मानी जाने वाली प्रक्रियाओं में से एक, एक अत्यधिक चुनौतीपूर्ण रोबोटिक-सहायता प्राप्त राइट रेडिकल नेफ्रेक्टोमी (किडनी हटाना) के साथ आई वी सी थ्रोम्बैक्टोमी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। यह सर्जरी सोहाना अस्पताल, मोहाली के चीफ ूरोलॉजिस्ट और रोबोटिक सर्जन डॉ. करमवीर सिंह सभरवाल के नेतृत्व में की गई।
गौरतलब है कि 73 वर्षीय एक मरीज़ में दाहिनी किडनी में एक बड़ा ट्यूमर पाया गया था जो इनफीरियर वेना कावा तक फैल गया था। इनफीरियर वेना कावा मुख्य रक्त वाहिका है जो रक्त को वापस हृदय तक ले जाती है। इस वाहिका में ट्यूमर का फैलना सर्जिकल कठिनाई और जोखिमों को काफी हद तक बढ़ा देता है।
अत्याधुनिक दा विंची अक्स आई रोबोटिक सर्जिकल सिस्टम का उपयोग करते हुए, डॉ. सभरवाल और उनकी टीम ने ट्यूमर को बहुत ही सावधानीपूर्वक हटाया और मरीज़ की सुरक्षा सुनिश्चित की। मामले की मुख्य बातें यह रही कि बीमार दाहिनी किडनी को रोबोटिक तरीके से सफलतापूर्वक हटाया गया।
इस के साथ ही आई वी सी में से ट्यूमर थ्रोम्बस (ट्यूमर जैसा रक्त का थक्का) को पूरी तरह से बाहर निकाला गया। जब कि इस मौके पर लौ ब्लड प्रेशर और ऑपरेशन पर बेहतर तरीके से नियंत्रण किया गया । इस न्यूनतम इनवेसिव रोबोटिक तकनीक के कारण तेज़ रिकवरी भी हुई।
यह रोबोटिक सर्जरी जटिल मूत्रविज्ञान संबंधी कैंसर वाले रोगियों को छोटे कट, न्यूनतम रक्तस्राव, और सामान्य जीवन में तेजी से वापसी जैसे बेजोड़ लाभ प्रदान करती है। इस उपलब्धि के बारे में जानकारी साझा करते हुए डॉ. करमवीर सिंह सभरवाल ने कहा कि आई वी सी से जुड़े ट्यूमर के लिए बहुत सावधानीपूर्वक योजना और उन्नत सर्जिकल कौशल की आवश्यकता होती है।
रोबोटिक तकनीक हमें अधिक सटीकता, न्यूनतम चीरों और न के बराबर रक्तस्राव के साथ ऐसे उच्च-जोखिम वाले ऑपरेशन करने की अनुमति देती है, जिससे रोगियों के परिणाम बेहतर होते हैं। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन के बाद, मरीज़ वर्तमान में स्थिर है और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
ट्रस्ट सचिव एस. गुरमीत सिंह ने जानकारी साँझा करते हुए कहा कि हम अपने मरीज़ों को किफायती दरों पर अत्याधुनिक विश्व स्तरीय चिकित्सा सुविधाएँ प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सोहाना अस्पताल, मोहाली, एक प्रमुख तृतीयक स्वास्थ्य सेवा संस्थान है जो अत्याधुनिक तकनीक और एक उच्च कुशल बहु-विषयक टीम से सुसज्जित है।
अस्पताल स्वास्थ्य सेवा मानकों को आगे बढ़ाने और उत्तर भारत को विश्व स्तरीय चिकित्सा देखभाल प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।